फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather News heat wave alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में पांच दिन लू का अलर्ट, पांच डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 01:47 AM IST
सार

पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को सबसे अधिक होगी और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।

विज्ञापन
Haryana weather News heat wave alert
लू का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हरियाणा में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी व लू का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है। उसके बाद 19 और 20 अप्रैल को तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 16-18 अप्रैल के दौरान हरियाणा, पंजाब व पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चल सकती है। 15-17 अप्रैल के दौरान गुजरात और 15 अप्रैल को केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रह सकता है। 15-17 अप्रैल के दौरान गुजरात व 19 अप्रैल तक राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ सकती है। 115-19 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता 18 और 19 अप्रैल को सबसे अधिक होगी और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। 18 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed