फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana nagar nigam election, haryana election, nagar nigam election, haryana election commission

हरियाणा में निकाय चुनाव कल, आयोग ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 21 May 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
haryana nagar nigam election, haryana election, nagar nigam election, haryana election commission
jangi pur by election - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
हरियाणा में कल होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए आयोग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। 14 नगरपरिषदों और 28 नगरपालिकाओं के चुनाव और उप-चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि सभी मतदाताओं की लाइनें छाया में होनी चाहिए। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल का भी उचित प्रबंध के अलावा जरूरत पड़ने में तुरंत एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराने के लिए सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि 14 नगर परिषदों, 28 नगरपालिकाओं और नगर निगम पानीपत के वार्ड नंबर-नौ, नगरपरिषद रेवाड़ी के वार्ड नंबर-एक तथा नगरपालिका कलानौर के वार्ड नंबर सात के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


261 संवेदनशील और 168 मतदान केंद्र अति संवेदनशील
चुनाव में 1385966 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि चुनाव के संचालन के लिए 6180 कर्मचारी और 132 ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। 1391 मतदान केंद्रों में से 261 को संवेदनशील। 168 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ई-डैशबोर्ड पर मिलेगी पल-पल की जानकारी
राज्य निर्वायन आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से मतदान की प्रगति की निगरानी के लिए ई-डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इस पर मतदान से संबंधित पल-पल की तमाम जानकारियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed