{"_id":"65f5e0cf9223f14e24062bb3","slug":"haryana-more-than-9000-jbt-teachers-got-posting-in-schools-of-their-choice-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: 9000 से अधिक JBT शिक्षकों को मिली पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग, आचार संहिता लागू होने से पहले फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: 9000 से अधिक JBT शिक्षकों को मिली पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग, आचार संहिता लागू होने से पहले फैसला
Sat, 16 Mar 2024 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:41 PM IST
सार
ऑनलाइन स्कूल अलॉटमेंट के आर्डर आने के बाद अब शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
JBT
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हरियाणा के नौ हजार से अधिक शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूलों में पोस्टिंग मिल गई। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में काफी दिन से प्रक्रिया चल रही थी। इससे पहले सरकार जेबीटी शिक्षकों को स्थायी जिले अलॉट कर चुकी है। मौजूदा समय में इन शिक्षकों को अभी अस्थायी स्कूल मिले हैं।
विज्ञापन
चुनावों के बाद ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव में इन शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। पूर्व सीएम मनोहर लाल जेबीटी शिक्षकों की बरसों पुरानी चली आ रही इस मांग को लेकर काफी गंभीर थे। उनके निर्देशों के बाद ही स्कूल शिक्षा विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू की थी।
विज्ञापन
ऑनलाइन स्कूल अलॉटमेंट के आर्डर आने के बाद अब शिक्षकों को संबंधित स्कूलों में ज्वाइन करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया पहले से चालू होने की वजह से चुनाव आचार संहिता का असर इन पर नहीं पड़ेगा। यह सभी शिक्षक 2017 बैच के हैं। मनोहर सरकार ने 2017 में सभी जेबीटी शिक्षकों को नियुक्ति दी थी।
विज्ञापन