साइकिल बम' पर बवाल: अखिलेश यादव पर बरसे अनिल विज, कहा- 'चोर मचाये शोर', पीएम ने तो उनका नाम ही नहीं लिया
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने अखिलेश यादव पर हमला बोला। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न तो अखिलेश यादव का नाम लिया और न ही समाजवादी पार्टी का। इसके बाद भी अखिलेश यादव का शोर मचाना किस ओर इशारा कर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को ‘चोर मचाये शोर’ की संज्ञा देते हुए उन पर हमला बोला है। विज ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि ‘चोर मचाये शोर’... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अहमदाबाद धमाकों का जिक्र करते हुए कहा कि विस्फोटक साइकिल पर लाए गए थे। न तो उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिया न समाजवादी पार्टी का परंतु मोदी के कथन के बाद अखिलेश यादव का शोर मचाना किस ओर इशारा कर रहा है।
गौरतलब है कि गुजरात के अहमदाबाद में 2008 में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के 49 दोषियों को विशेष अदालत ने सजा सुनाई है, जिनमें से 38 को मृत्युदंड दिया गया है, जबकि 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस मामले में एक बड़ा खुलासा यह भी सामने आया है कि साजिशकर्ताओं के निशाने पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री व इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे। उन्होंने उनकी हत्या की साजिश भी रची थी।
"चोर मचाये शौर" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चुनाव प्रचार के दौरान अहमदाबाद धमाकों का जिक्र करते हुए कहा की विस्फोटक साइकल पर लाए गए थे न तो उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिया न समाजवादी पार्टी का परन्तु मोदी जी के कथन के बाद अखिलेश यादव का शोर मचाना किसी और इशारा कर रहा है ।
विज्ञापन विज्ञापन— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) February 21, 2022