फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana janhit congress, haryana congress, rahul gandhi, kuldeep bishnoi, haryana politics, haryana

हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल, कांग्रेस में बिश्नोई तय

Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
haryana janhit congress, haryana congress, rahul gandhi, kuldeep bishnoi, haryana politics, haryana
राहुल गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। इससे हरियाणा में राजनीति के दिग्‍ग्जों को बड़ा झटका लगेगा।  दरअसल, कांग्रेस में हजकां का विलय तय हो गया है। विलय की तैयारी भी पूरी हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई, उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन शीघ्र ही पार्टी के अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद यह रास्ता साफ हुआ है। इस विलय को लेकर कई माह से अटकलों का दौर चल रहा था, जिस पर आज खुद कुलदीप बिश्नोई ने विराम लगा दिया है। वर्तमान में 90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा में हजकां की ओर से आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई और हांसी से उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन टूटने और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के दौरान महज दो सीटों पर सिमटने के बाद हरियाणा जनहित कांग्रेस लगातार बिखराव की तरफ बढ़ रही थी। संगठनात्मक रूप से पूरी तरह बिखर चुकी हजकां के कांग्रेस में विलय को लेकर कई माह से खबरें चल रही थीं। हालांकि, हजकां में पहली कतार के किसी भी नेता ने इस बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं बोला। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने खुद ट्वीट कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सोमवार को कुलदीप बिशभनोई पार्टी ने पदाधिकारियों के साथ राहुल गांधी से मुलाकात कर पार्टी विलय का कार्यक्रम तय किया। आगामी दो-तीन दिनों में बिश्नोई अपने 21 साथियों की टीम को राहुल गांधी से मिलवाने जा रहे हैं। इन 21 हजकांइयों में सभी बड़े पदाधिकरियों के अलावा पूर्व विधायक , पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शामिल होंगे। इस मुलाकात के बाद हरियाणा में बड़ी रैली के माध्यम से हजकां के कांग्रेस में विलय की औपचारिक घोषणा की जाएगी।


कुलदीप बिश्नोई का ट्वीट
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कुलदीप बिश्नोई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर राहुल गांधी के साथ का फोटो पोस्ट कर दिया है। इसकेसाथ ही उन्हाेंने राहुल के नेतृत्व में आस्था जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed