फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Jail Minister Said, No Plan to Shift Ram Rahim from Sunariya Jail Rohtak

जेल मंत्री बोले- राम रहीम को सुनारिया जेल से कहीं और शिफ्ट नहीं करेंगे, कड़ें हैं सुरक्षा इंतजाम

Wed, 05 Feb 2020 02:26 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Feb 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
Haryana Jail Minister Said, No Plan to Shift Ram Rahim from Sunariya Jail Rohtak
राम रहीम
जेल और बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने साफ किया है कि डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम को रोहतक जेल से कहीं और शिफ्ट करने का कोई विचार नहीं है। उनकी जान को खतरा है, खालिस्तानी आतंकियों की ओर से धमकियां मिल चुकी हैं। सरकार कोई रिस्क नहीं ले सकती। गृह मंत्रालय की पूरे मामले पर नजर है, उनकी सहमति के बिना सरकार कुछ नहीं करेगी। यह जानकारी उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।
विज्ञापन


मोबाइल मिला तो नपेंगे जेल अधीक्षक
जेल और बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा है कि जेलों में मोबाइल और सिम कार्ड मिलने को लेकर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मोबाइल मिलने पर जेल अधीक्षक और उपअधीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल, सिम कार्ड मिलने की घटनाओं को लेकर सरकार गंभीर है। ऐसा होने पर जेल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। वे जांच में बताएंगे कि दोषी कौन है।
विज्ञापन


जेलों को लेकर कई सुधारों पर विचार किया जा रहा है। कैदियों को अच्छा ट्रीटमेंट और खाना मिले, मुलाकात करने आने वालों को दिक्कत न आए, इसका ध्यान रखा जाएगा। जल्द इनकी घोषणा की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह केंद्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की बधाई और मंत्रिपद देने के लिए आभार जताने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याएं सुलझाने को ट्वीट सिस्टम लागू करेगा बिजली विभाग
चौधरी रणजीत ने कहा कि बिजली विभाग से लोगों को काफी समस्याएं हैं। कभी बिल समय पर नहीं मिलता, तो कभी ज्यादा आ जाता है। इसे हल करने को जल्द विभाग ट्वीट सिस्टम शुरू करेगा। ताकि तुरंत की लोगों की समस्याएं पता चलें और उन्हें हल किया जा सके। सोलर एनर्जी पीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट है।


हरियाणा को इस साल 27000 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। राज्य के चार थर्मल प्लांट को नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहते कि प्रदूषण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed