फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana is number one in country in good governance

उपलब्धि: सुशासन में हरियाणा देशभर में नंबर वन, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय में सुधारा प्रदर्शन

Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Oct 2022 09:51 PM IST
सार

हरियाणा प्रदेश पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2022 में बड़े राज्यों में शीर्ष पर रहा है। प्रदेश ने इस साल 0.6948 अंक जुटाए जबकि बीते साल टॉप-5 में भी नहीं था। 

विज्ञापन
Haryana is number one in country in good governance
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

सुशासन में देशभर में हरियाणा पहले नंबर पर आ गया है। पब्लिक अफेयर इंडेक्स-2022 में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय में प्रदेश के अच्छे प्रदर्शन से यह संभव हुआ। 2021 में प्रस्तुत रिपोर्ट में हरियाणा टॉप-5 राज्यों में भी नहीं था। 0.6948 स्कोर के साथ इस बार प्रदेश पहले स्थान पर रहा है।

विज्ञापन


सार्वजनिक मामलों के सूचकांक (पीएआई) की रिपोर्ट अनुसार हरियाणा के बाद तमिलनाडु, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक इत्यादि रहे हैं। बेंगलुरु के थिंक टैंक पब्लिक अफेयर्स सेंटर ने पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स-2022 का 7वां संस्करण शुक्रवार को जारी किया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आर्थिक न्याय को श्रमिक उत्पादन, कार्मिक मजदूरी, सार्वजनिक व्यय, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे पहलुओं पर मापा गया। ग्रामीण एवं निकाय, घटते अपराध, आम जनता की समस्याओं का निवारण राजनीतिक न्याय के घटक रहे। स्कूलों में साफ पानी, स्वच्छता, बच्चों का विकास, लॉजिस्टक व व्यापार की आसानी को सामाजिक न्याय का आधार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पब्लिक अफेयर्स सेंटर के निदेशक जी. गुरुचरण ने कहा कि रिपोर्ट बिना पक्षपात के तैयार की है। राज्यों को बड़े और छोटे की श्रेणी में बांटा गया। मूल्यांकन केंद्र सरकार के आंकड़ों के आधार पर किया। केंद्र शासित प्रदेश रिपोर्ट का हिस्सा नहीं हैं। 18 बड़े राज्यों में हरियाणा सर्वश्रेष्ठ शासित राज्य के रूप में उभरा है। राज्यों के कामकाज का विश्लेषण सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के आधार पर किया है।

हरियाणा ने क्या-क्या सुधारा 

  • स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं
  • मजदूरों का जीवन स्तर 
  • बिजली आपूर्ति
  • साफ पेयजल आपूर्ति
  • प्रीमेच्योर नवजात मृत्यु दर 

Haryana is number one in country in good governance
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

अंत्योदय योजनाओं ने शिखर पर पहुंचाया : मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा लगातार बुलंदियों को छू रहा है। इसी का नतीजा है कि पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। यह इस बात पर मुहर है कि हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों का देशभर में डंका बजता है। वह प्रधानमंत्री के आभारी हैं, उनके मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के अनुरूप पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान को लेकर योजनाएं बनाई हैं। जो व्यक्ति या समाज किन्हीं कारणों पीछे रह गया है उसे आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। अंत्योदय उत्थान योजना के जरिये अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिया जा रहा है।

प्रदेश में अब योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते, ज्यादातर योजनाओं का लाभ लोगों को घर द्वार पर ही मिल रहा है। इस उपलब्धि के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए बधाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed