फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana ias, haryana transfer, ias officer transfer, haryana govt, transfer news, haryana

हरियाणा में 18 IAS अधिकारियों के तबादले, ये रही सूची

Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
haryana ias, haryana transfer, ias officer transfer, haryana govt, transfer news, haryana
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। बड़े फेरबदल के तहत निगरानी और समन्वय विभाग के सचिव एवं हिसार मंडल के आयुक्त राजबीर सिंह को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव नियुक्त किया है। अब तक मुख्यमंत्री के साथ इस पद पर एक ही अधिकारी थे, जबकि दूसरा रिक्त था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दूसरे अतिरिक्त प्रधान सचिव की नियुक्ति से सरकार प्रदेश के सभी पहलुओं पर और तेजी से आगे कदम बढ़ाएगी। सात उपायुक्तों का भी तबादला और नियक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक और सचिव व हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजयेन्द्रा कुमार को हरियाणा सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव, चक्कबंदी और भूमि रिकार्ड के महानिदेशक, विशेष कलेक्टर (मुख्यालय), विशेष एलएओ नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार पंकज अग्रवाल को श्रम विभाग का श्रमायुक्त व सचिव नियुक्त किया है। पानीपत के उपायुक्त समीरपाल सरोहा को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। श्रम विभाग के श्रमायुक्त व विशेष सचिव वजीर सिंह गोयत को गृह-एक विभाग का विशेष सचिव और हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। अंबाला के उपायुक्त व अंबाला कैंट में आबकारी क्षेत्र में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए ईओ अशोक सांगवान को सहकारी समितियों में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक व विशेष सचिव, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव आशिमा बराड़ को गृह-दो विभाग का विशेष सचिव व गुरुद्वारा चुनाव का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया है। कुरुक्षेत्र के उपायुक्त सीजी रजनीकांथन को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का निदेशक और विशेष सचिव नियुक्त किया है।

पंचकूला के उपायुक्त तथा श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ को करनाल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की प्रबन्ध निदेशक और हरियाणा मानवाधिकार आयोग की सचिव रेनु एस फुलिया को हरियाणा मानवाधिकार आयोग में सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक व विशेष सचिव, महिला विकास निगम की प्रबंध निदेशक एवं हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

करनाल के उपायुक्त जे गणेशन को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया है। वित्त विभाग के विशेष सचिव  रवि प्रकाश गुप्ता को कैथल का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। हिसार के उपायुक्त और नगर निगम हिसार के आयुक्त चन्द्र शेखर खरे को पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है। कैथल के उपायुक्त निखिल गजराज को हिसार के उपायुक्त व नगर निगम हिसार का आयुक्त किया गया है। हुडा के प्रशासक, फरीदाबाद व शहरी संपदा, फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक गरिमा मित्तल को पंचकूला की उपायुक्त एवं श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।


कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त तथा डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभजोत सिंह को अंबाला का उपायुक्त और अंबाला कैंट में आबकारी क्षेत्र में सरकारी भूमि के प्रबंधन के लिए ईओ नियुक्त किया गया है। हरियाणा गृह-दो विभाग के अतिरिक्त सचिव व गुरुद्वारा चुनाव के संयुक्त आयुक्त राज नारायण कौशिक को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। रेवाड़ी की अतिरिक्त उपायुक्त व डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका सोनी को हुडा के प्रशासक, फरीदाबाद और शहरी सम्पदा, फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed