फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IAS Ashok Khemka Tweet on Anti Corruption Day Celebration on 9th December

आईएएस अशोक खेमका ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा- क्या ऐसे आयोजनों से भ्रष्टाचार कम हो जाएगा?

Wed, 11 Dec 2019 08:39 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 11 Dec 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana IAS Ashok Khemka Tweet on Anti Corruption Day Celebration on 9th December
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के चर्चित आईएएस डॉ. अशोक खेमका ने भ्रष्टाचार को लेकर सिस्टम पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार सुबह आठ बजकर सात मिनट पर ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि नौ दिसंबर को भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया गया। सच कहूं तो सच्चाई का अनुभव नहीं हुआ। क्या ऐसे आयोजनों से भ्रष्टाचार कम हो जाएगा। सिर्फ यही पता लगा लें कि आयोजन में कुल कितना खर्च हुआ। याद रहे कि नौ को हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया था। इसमें सीएम मनोहर लाल मुख्य अतिथि थे। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाले खेमका के ट्वीट के राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। ट्वीट को इस तौर पर लिया जा रहा है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रमों के आयोजन पर होने वाले खर्च में भी भ्रष्टाचार किया जाता है। खेमका पहले भी अनेक मुद्दों पर बेबाक टिप्पणियां और ट्वीट करते रहे हैं।
विज्ञापन


 वह जिस भी विभाग में जाते हैं, वहां भ्रष्टाचार के मामले पकड़ लेते हैं। इसलिए सरकारों को वह रास नहीं आते। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 1991 बैच के आईएएस अधिकारी खेमका का बीते 27 नवंबर को 53वां तबादला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed