फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Hooda said - BJP does not have the right to be in power

Haryana: हुड्डा बोले- बीजेपी को नहीं सत्ता में रहने का अधिकार, हरियाणा में लगे राष्ट्रपति शासन

Tue, 12 Mar 2024 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 11:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गठबंधन तोड़कर चुनाव से पहले ही बीजेपी-जेजेपी ने हार मान ली।

विज्ञापन
Haryana: Hooda said - BJP does not have the right to be in power
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन तोड़कर और मुख्यमंत्री बदलकर चुनाव से पहले ही अपनी हार मान ली है। इस फैसले से स्पष्ट है कि प्रदेश में विफल गठबंधन की सरकार चल रही थी, जिससे जनता का मोह पूरी तरह भंग हो चुका था।

विज्ञापन


इसलिए अब सरकार को ठीक चुनाव से पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बदलने पड़े। ऐसा करके बीजेपी साढ़े 9 साल की विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जबकि अब बीजेपी को प्रदेश की सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। प्रदेश में फौरन राष्ट्रपति शासन लागू करके जल्द विधानसभा चुनाव करवाने चाहिए।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन किसी नीति या जनहित के लिए नहीं हुआ था। दोनों ने सत्ता सुख भोगने के लिए यह गठजोड़ किया था। आज दोनों दलों ने जनता को झांसा देने के लिए गठबंधन तोड़ा है। सच्चाई यह है कि जिस समझौते के तहत बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन किया था, उसी समझौते के तहत यह गठबंधन तोड़ा गया है। दोनों दल आज भी अंदरखाने एक ही हैं। लेकिन चुनाव में सत्ता विरोधी वोटों को बांटने के लिए अलग-अलग लड़ने का ड्रामा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि उन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भी सार्वजनिक मंचों से यह बात बोली थी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी द्वारा नेतृत्व, मंत्रिमंडल और सहयोगी बदलकर मान लिया है कि हरियाणा में बदलाव की लहर चल रह है। इसी के डर से चुनाव से ठीक पहले ऐसे कदम उठाने पड़े। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। जनता आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed