फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij watched The Kashmir Files movie

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की मांग: ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरह 1984 के सिख विरोधी दंगों पर भी बने फिल्म

Thu, 17 Mar 2022 07:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Mar 2022 07:36 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा और उन्हें प्रवासी पंछी बताया। विज ने कहा कि देश की जनता ऐसे लोगों की हकीकत जानती है। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij watched The Kashmir Files movie
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस तरह ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में सच्चाई को सामने लाने का काम किया गया है, ठीक उसी तरह 1984 में हुए सिख दंगों का सच भी किसी फिल्मकार को सामने लाना चाहिए। गत दिवस  ‘द कश्मीर फाइल्स फिल्म’ देखकर आए अनिल विज ने कहा कि फिल्म उद्योग ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाकर दबे मुद्दों की सच्चाई को सामने लाने का काम किया है।

विज्ञापन


फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार से अपने ही देश में अपने लोगों के साथ अत्याचार हुआ। उन्होंने कहा कि इसी तरह हिंदुस्तान में और भी घटनाएं हुई हैं, जैसे कि 1984 में सिखों के विरुद्ध दंगे हुए थे। इन दंगों पर किसी न किसी फिल्मकार को आगे आना चाहिए ताकि उस वक्त की सच्चाई सामने लाकर इसे दिखाया जा सके।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्ध के सवाल पर विज ने उन्हें प्रवासी पंछी करार दिया। देश की जनता ऐसे लोगों की हकीकत जानती है। पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता हार की जिम्मेदारी अपने पर लेने के बजाय एक या दूसरे धड़े पर डालकर अपना चेहरा साफ करना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कई धड़ों में विभाजित हो चुकी है। कहीं जी-23 है, कहीं गांधी परिवार है और कहीं अलग प्रदेशों में लोगों ने अपने अलग-अलग धड़े बना रखे हैं। वास्तव में अब यह अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और कांग्रेस खत्म होने के दौर में चल रही है। कांग्रेस के खत्म होने के दिन आ गए हैं, इसीलिए एक-दूसरे पर दोषारोपण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed