{"_id":"5f3d5a568ebc3e3d044039a9","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-targets-on-punjab-over-syl","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मामले पर गृह मंत्री अनिल विज बोले- पंजाब में पानी है या नहीं, यह मुद्दा विचाराधीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मामले पर गृह मंत्री अनिल विज बोले- पंजाब में पानी है या नहीं, यह मुद्दा विचाराधीन नहीं
Wed, 19 Aug 2020 10:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Aug 2020 10:31 PM IST
सार
- एसवाईएल का निर्माण कैसे हो यह असल मसला
- सैलजा को जवाब, मुख्यमंत्री मजबूती से रख रहे पक्ष
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एसवाईएल को लेकर पंजाब पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में पानी है या नहीं है यह मुद्दा विचाराधीन ही नहीं है। विज ने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बहस और चर्चा हो चुकी और पंजाब अपना पक्ष रख चुका है। यह सब सुनने के बाद ही उच्चत्तम न्यायालय ने अपना फैसला दिया था कि अब नहर बनाई जाए। अब मसला यह है कि नहर कैसे बनाई जाए? उसे पंजाब या हरियाणा बनाये या केंद्रीय एजेंसी बनाए। उन्होंने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरे पक्ष को मजबूती के साथ रख रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम फरीदाबाद की लेखा शाखा में लगी जांच के आदेश
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने नगर निगम फरीदाबाद की लेखा शाखा में लगी आग की जांच के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त फरीदाबाद जांच कर 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा है कि आग लगने की घटना से पहले निगम में करोड़ों रुपये की कथित आर्थिक अनियमितताओं की जांच करवाई जा रही थी। इसी दौरान लेखा शाखा में आग लगने की घटना सामने आई। इस कारण पूरे मामले की गहन जांच करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
24 अगस्त को लगेगा कोरोना जांच शिविर
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि 24 अगस्त को विधानसभा प्रांगण में कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। जिसमें विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकारों का कोरोना टेस्ट करवा सकेंगे। विज ने कहा कि 26 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत यह फैसला लिया गया है। प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के विधायकों का कोराना टेस्ट उनके घर जाकर करें।
चिकित्सक पूरी मेहनत से मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जिसके चलते कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। इसके फलस्वरूप प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 84 प्रतिशत, मृत्यु दर मात्र 1.1 प्रतिशत तथा मरीजों के दोगुना होने की अवधि 31 दिन है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों में एंटीबॉडी की पड़ताल करने के लिए प्रत्येक जिले के 850 लोगों में सीरो सर्वे करवाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलों के गांव में 550 तथा शहरों में 300 लोगों की जांच करवाई जाएगी।