फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil vij targets on Congress over Farm Laws

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज बोले- कांग्रेस सपने देखती है और सपने कभी सच नहीं होते

Wed, 21 Oct 2020 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil vij targets on Congress over Farm Laws
गृह मंत्री अनिल विज।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस तो सपने देखती है और सपने कभी सच नहीं होते। कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले कृषि कानूनों को फाड़ने की बात पर विज ने अपने ही अंदाज में तंज कसा। उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।

विज्ञापन


सारी दुनिया जानती है कि झूठ कौन बोलता है और झूठ बोलने की फैक्ट्री किसने लगा रखी है। कांग्रेस का झूठ सुन-सुन कर लोगों के कान पक गए हैं। सब जानते हैं कि झूठ राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी ही बोलती है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि यह प्रजातंत्र है और प्रजातंत्र में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है। सभी विधायकों ने ही उन्हें मुख्यमंत्री चुना है। इसका मतलब यह है कि हुड्डा प्रजातंत्र को चुनौती दे रहे हैं। विज के अनुसार नीतीश व भाजपा के राज में ही बिहार ने तरक्की की है और बिहार का सत्यानाश कांग्रेस सरकारों में हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कभी भी बिहार को उभरने नहीं दिया। कभी ऐसी नीति नहीं बनाई कि बिहार आत्मनिर्भर बन सके। विज ने कहा कि जो भी किसानों के हक में होगा वह करेंगे। जो विधेयक पंजाब ने पास किए हैं, उन्हें पढ़ेंगे। अभी ये भी देखना है कि कोई राज्य इस तरह से कर सकता है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed