{"_id":"5ede81bb8ebc3e90393c1c57","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-said-if-necessary-delhi-border-will-be-sealed-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम-फरीदाबाद में तेजी से बढ़ा संक्रमण, अनिल विज बोले- जरूरी हुआ तो फिर सील करेंगे दिल्ली बॉर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम-फरीदाबाद में तेजी से बढ़ा संक्रमण, अनिल विज बोले- जरूरी हुआ तो फिर सील करेंगे दिल्ली बॉर्डर
Tue, 09 Jun 2020 02:19 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर हरियाणा की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में हालात चिंताजनक हैं। ऐसे में यदि आवश्यकता हुई तो दिल्ली हरियाणा बार्डर एक बार फिर सील किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिल्ली की तरह से मरीजों का इलाज करने में कोई बंदिश नहीं लगाई गई है। प्रदेश में रह रहे सभी मरीजों का इलाज किया जाएगा। विज ने कहा कि जनता की मांग और दिक्कतों को देखते हुए लॉकडाउन में छूट दी गई है। दिल्ली सरकार के फरमान पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अगर किसी बाहरी प्रदेश से आया हुआ व्यक्ति बीमार हो जाए तो क्या उसे उपचार के लिए मना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में रह रहे सभी लोगों का उपचार किया जाएगा। विज ने कहा कि अनलॉक वन के बाद प्रदेश में तेजी के साथ में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं, इस बात की चिंता उन्होंने पहले ही केंद्र व राज्य के सामने जता दी थी। हमने पहले ही एलान कर दिया था कि केंद्र जैसा कहेगा हम, उस पर सौ फीसदी अमल करेंगे।
विज्ञापन
विज के मुताबिक हम पहले ही राज्य की सीमाएं खोलने के खिलाफ थे, अपनी राय भी रख दी थी। जनता को होने वाली दिक्कतों और मांग को देखते हुए इसे खोलना पड़ा है। विज ने कहा कि राज्य में जो भी हालात हैं, अथवा मरीज बढ़े है चुनौतियों के बावजूद बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का हमारा पूरा प्रयास है।