{"_id":"603536b18ebc3ee946489f13","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-meets-rajnath-singh-and-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मिले अनिल विज, अंबाला एयरपोर्ट को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मिले अनिल विज, अंबाला एयरपोर्ट को लेकर हुई चर्चा
Tue, 23 Feb 2021 11:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विज ने रक्षामंत्री से उड़ान तीन के तहत अंबाला छावनी में नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट के मुद्दे पर विचार- विमर्श किया। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा किया।
विज्ञापन
विज ने राजनाथ सिंह से कहा कि अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन की पट्टी पर ही सिविल एविएशन के जहाज उड़ाने की अनुमति मिली थी। एयरफोर्स स्टेशन के साथ नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट बनाने के लिए डिफेंस की जमीन की आवश्यकता होगी। इस मामले में उन्होंने रक्षा मंत्री से केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम बनाकर मौके का मुआयना कराने की अपील की ताकि इसका हल निकाला जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंबाला को एयर लाइन अलॉट हो चुकी है। अंबाला से लखनऊ और श्रीनगर तक की फ्लाइट भी मंजूर है। अनिल विज ने जेपी नडडा से नई दिल्ली में मुलाकात कर कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की है। सूत्रों के अनुसार किसान आंदोलन से प्रदेश में बने सियासी हालात पर विज ने अपनी बात रखी हैं।
विज्ञापन
हुड्डा पहले अपनी पार्टी का विश्वास हासिल करें : विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा है। उन्होंने कि हुड्डा पहले अपने पार्टी का विश्वास हासिल करें। उनकी पार्टी का साथ उनके पास नहीं है। एक दाएं मुंह कर बैठता है तो दूसरा अपना मुंह बाएं रखता है। यही नहीं, उनके लोग एक साथ मंच साझा नहीं करते। विज ने दावा किया कि हुड्डा जो करना चाहें कर सकते हैं लेकिन वह चारों खाने चित होंगे।