फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij indicates new change in Police review meeting  

दिखेगा बदलाव : पद का रसूख या ड्यूटी में कोताही पर नपेंगे एसपी, रोज कार्यालय में एक घंटा सुननी होंगी जनता की शिकायतें 

Fri, 02 Apr 2021 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 11:16 AM IST
सार

  • गृह मंत्री अनिल विज ने अपराध नियंत्रण को लेकर बुलाई हरियाणा पुलिस की समीक्षा बैठक 
  • विज ने अच्छा काम करने वाले पुलिस अधीक्षकों को शाबाशी दी 
  • अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने पर चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को लगाई फटकार 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij indicates new change in Police review meeting  
गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में नया-नया जिला पाकर पद का रसूख दिखाने वाले और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले पुलिस अधीक्षक अब नपेंगे। महकमे में जल्द बदलाव दिखेगा। यह संकेत गृह मंत्री अनिल विज ने अपराध नियंत्रण को लेकर बुलाई गई हरियाणा पुलिस की समीक्षा बैठक में दिए हैं। विज ने राज्य की पुलिस को मुस्तैदी से काम करने का पाठ पढ़ाया है। पुलिस अधीक्षकों को 12 से 1 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया का रिव्यू गृह मंत्री स्वयं करेंगे। 

विज्ञापन


अनिल विज ने रेंज के आईजी को केस मॉनिटरिंग के भी आदेश दिए हैं। बैठक में विज ने पुलिस वेलफेयर के लिए किए गए कार्यों की दुहाई देते हुए पुलिस से निष्ठा बरतने में भी ईमानदार होने के लिए कहा है। राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए जिलों के पुलिस अधीक्षकों से उनकी कार्ययोजना के बारे में भी जानकारी मांगी है।
विज्ञापन



सूत्रों के अनुसार, बैठक में विज ने अच्छा काम करने वाले पुलिस अधीक्षकों को शाबाशी दी और अपराध नियंत्रण में कोताही बरतने पर चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को फटकार लगाई है। रोहतक रेंज के अधिकारियों से विज खासे खफा दिखे। उन्होंने रेंज में हो रहे आपराधिक घटनाक्रम पर तुरंत नकेल लगाने के लिए कहा है। पुलिस गश्त बढ़ाने के अलावा पुराने अपराधियों और जेल से बाहर घूम रहे अपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर भी निगरानी बढ़ाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज के आईजी को केस मॉनिटरिंग के आदेश 

रेंज में तैनात सभी आईजी स्तर के अधिकारियों को रोजाना दर्ज होने वाली एफआईआर का फॉलोअप करने के लिए कहा है। यह रिपोर्ट जिलों में एसपी के माध्यम से आईजी तक जाएगी और आईजी रोजाना जिलों से आने वाली इस रिपोर्ट का रिव्यू करने के बाद अपने उच्च अधिकारियों को सौंपेगे। सारी रिपोर्ट एकत्रित करने के बाद गृह मंत्री के पास आएगी।

काम न करने वाले एसपी नपेंगे 
करीब पांच घंटे चली इस मैराथन बैठक के बाद जल्द ही पुलिस महकमे में बदलाव नजर आने लगेंगे। जो अधिकारी काम में कोताही बरतेंगे उन पर गाज गिरना तय है, इस बात का इशारा गृह मंत्री ने बैठक में कर दिया है। आज की बैठक के बाद जिलों में बेहतर काम न करने वाले पुलिस अधीक्षकों पर गाज भी गिर सकती है। जिसकी बानगी अगली ट्रांसफर लिस्ट में नजर आ जाएगी।

कई पुलिस अधीक्षकों की शिकायत पहुंची 

सूत्रों के नया-नया जिला पाने वाले कुछ पुलिस अधीक्षक अपने पद का रसूख दिखाने के लिए सरकारी अमले का प्रयोग कर रहे हैं। जनता के लिए सड़क पर पुलिस भले ही न दिखे, लेकिन साहब की तीमारदारी में पूरी पुलिस लगी रहती है। साहब के बाहर निकलने के दौरान पूरा रूट ऐसे लगता है जैसे मुख्यमंत्री को निकलना हो। ऐसे पुलिस अधिकारियों पर भी सख्ती बरतने की तैयारी की जा रही है।

अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक बुलाई गई थी। पुलिस को मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक साधन मुहैया करवाए जाएंगे, लेकिन अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस को पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करनी होगी। अगली बैठक तक काफी कुछ नियंत्रण में दिखेगा। -अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed