फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij Dances On Neeraj Chopra Win in Tokyo Olympics

नीरज चोपड़ा की जीत का जश्न: स्वर्ण पदक की खुशी में जमकर थिरके अनिल विज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 07 Aug 2021 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Aug 2021 09:37 PM IST
सार

हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर एक साथ कई इतिहास रच दिए। उनकी इस जीत पर पूरा देश जश्न मना रहा है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज भी नीरज की इस जीत पर जमकर थिरके। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij Dances On Neeraj Chopra Win in Tokyo Olympics
थिरकते हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जैसे ही गोल्ड पर निशाना साधा, पूरा देश झूम उठा। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज भी पीछे नहीं रहे। नीरज के पदक जीतते ही वे कुर्सी से खड़े हो गए और नाचने लगे। नाचते-नाचते उन्होंने नीरज चोपड़ा के नाम के नारे भी लगाए। गृह मंत्री अनिल विज का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि हरियाणा के पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेताओं और अन्य हस्तियों ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान ने टोक्यो में फहराई विजय पताका 
गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई। आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हर हिंदुस्तानी नाच रहा, झूम रहा व गा रहा है। हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फहरा दी। यह ऐतिहासिक दिन हमेशा याद रखा जाएगा। यह दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा। विज ने नीरज के जीतते ही भंगड़ा किया व भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा ने दिलाया टोक्यो ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक
टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने देश को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया है। इतना ही नहीं, यह पहला मौका है जब एथलेटिक में भारत को ओलंपिक में कोई पदक मिला है। नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक के साथ एथलेटिक्स में भारत को किसी पदक का 121 साल का इंतजार खत्म हो गया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने पहली बार में ही 87.03 मीटर और दूसरी बार में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed