फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij Comments on Punjab Congress Chief Navjot Sidhu

सिद्धू पर तंज: अनिल विज ने साधा निशाना, कहा-मिस्त्री अपने ही घर की ईंट बजाने की बात कहे तो समझो घर गिरने वाला है 

Sat, 28 Aug 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Aug 2021 02:41 PM IST
सार

सिद्धू अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी अनिल विज के निशाने पर आते रहे हैं। उन्होंने पहले भी सिद्धू के संबंध में कई टिप्पणियां की हैं।  

विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij Comments on Punjab Congress Chief Navjot Sidhu
अनिल विज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू के ईंट से ईंट बजाने वाले बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि जब अपने ही घर की ईंट से ईंट बजाने की बात कोई करने लगे तो समझ लो उस घर के धराशायी होने में देर नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विज ने शनिवार को ट्वीट किया कि सिद्धू ईंट से ईंट बजाने की बात कर रहे हैं। जब कोई मिस्त्री अपने ही घर की ईंटें उठा-उठा कर फेंकने लगे तो समझ लो अब उस घर के धराशायी होने में देर नहीं। सिद्धू अपने विवादित बयानों को लेकर पहले भी अनिल विज के निशाने पर आते रहे हैं। उन्होंने पहले भी सिद्धू के संबंध में कई टिप्पणियां की हैं। इन टिप्पणियों में सिद्धू को एक प्रकार से नसीहत देने की ही बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष तिवारी ने भी कसा तंज

वहीं सिद्धू के 'ईंट से ईंट बजा दूंगा' के बयान पर सांसद मनीष तिवारी ने भी तंज कसा है। उन्होंने सिद्धू के बयान का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि हम आह भी भरते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती।



नवजोत सिंह सिद्धू बयान पर उठे विवाद को लेकर शनिवार को पंजाब प्रभारी हरीश रावत राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे। राहुल गांधी से मिलने से पहले उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सभी का अपना बात करने का तरीका होता है। इसे बगावत कहना ठीक नहीं है। बैठक के बाद रावत ने कहा कि उन्होंने पूरी स्थिति से राहुल गांधी को अवगत करवा दिया है। मैं कांग्रेस प्रधान को भी इस बारे में पूरी जानकारी दे चुका हूं। अब मैं एक दो दिन में पंजाब जाऊंगा और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू से मुलाकात करूंगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed