{"_id":"60e7ffe654cd054d58146d5a","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-comments-on-dispute-of-haryana-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कांग्रेस में तनातनी: गृहमंत्री अनिल विज ने ली चुटकी, कहा-‘क से कांग्रेस, क से कलह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कांग्रेस में तनातनी: गृहमंत्री अनिल विज ने ली चुटकी, कहा-‘क से कांग्रेस, क से कलह’
Fri, 09 Jul 2021 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:22 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की मांग को लेकर घमासान चल रहा है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक विधायक पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के खिलाफ एकजुट होकर पार्टी प्रभारी वेणुगोपाल से दिल्ली में मुलाकात कर चुके हैं। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर विधायक आलाकमान पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ सही नहीं चल रहा। पंजाब कांग्रेस में कलह पर कुछ सहमति बनने के आसार दिखे ही थे कि हरियाणा में पार्टी में बगावत के सुर उठने लगे। अब पार्टी की इस अंदरूनी खींचातानी पर गृहमंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। विज ने कहा कि ‘क से कांग्रेस, क से कलह’। विज ने कहा कि इनकी आपसी खींचतान हर राज्य में चल रही है और अब कांग्रेस टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि बढ़ती महंगाई को लेकर किसान रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रजातांत्रिक देश है, सबको आवाज उठाने का हक है। हमने कभी इस पर एतराज नहीं किया। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बयान पर कटाक्ष करते हुए विज ने कहा कि सुरजेवाला नकारात्मकता से ग्रस्त हैं। कैबिनेट का विस्तार करना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। इनको हर बात पर कमेंट करने की बीमारी है। इन्हें मनोवैज्ञानिक से अपना इलाज करवाना चाहिए।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर विज ने कहा कि किसान आंदोलन करें, हमें इससे कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन बाकी पार्टियां यदि अपना प्रोग्राम कर रही हैं तो इसे रोकना ठीक नहीं है। बीजेपी ने अपने प्रोग्राम की घोषणा की है और वह करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और अपना भारत मोर्चा के संयोजक डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस के खून में है। पहले खुद उनको प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के लिए पांच साल तक जोर आजमाइश चली, अब कुमारी सैलजा के साथ ऐसा हो रहा है। तंवर ने कहा कि हालांकि, सैलजा ने कभी मेरा साथ नहीं दिया फिर भी जो उनके साथ हो रहा है वो गलत है।
कांग्रेस के अनुभव के आधार पर तंवर ने कहा कि वह दावा करते हैं कि अभी सैलजा पद से नहीं हटाईं जाएंगी। चुनाव से पहले जरूर कुछ हो सकता है। गुरुवार को एमएलए हॉस्टल में आयोजित प्रेसवार्ता में तंवर ने कांग्रेस समेत भाजपा पर जमकर हमला बोला। अगर राहुल फिर से अध्यक्ष बनेंगे तो क्या आप कांग्रेस में जाएंगे के सवाल पर तंवर ने कहा कि वह बड़ी मुश्किल से नरक से निकला है, अभी स्वर्ग में हूं।