फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil vij Attacks on Congress MP Rahul Gandhi

कांग्रेस को विरासत में मिली तानाशाही प्रवृत्ति, राहुल गांधी को छोड़ देनी चाहिए पार्टी : अनिल विज

Wed, 03 Mar 2021 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Mar 2021 09:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil vij Attacks on Congress MP Rahul Gandhi
राहुल गांधी और अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल का आपातकाल को गलत ठहराना यह साबित करता है कि तानाशाही प्रवृत्ति कांग्रेस को विरासत में मिली है। अगर उन्हें अपनी दादी इंदिरा गांधी के आपातकाल लगाने का प्रायश्चित ही करना है तो कांग्रेस पार्टी छोड़ देनी चाहिए।

विज्ञापन


विज ने ट्वीट में आगे कहा कि राहुल का केवल यह मान लेना कि आपातकाल लगाना गलत था, इतना काफी नहीं है। लोकतंत्र विरोधी सोच आज भी कांग्रेस में जिंदा है। इंदिरा गांधी चाहे नहीं रहीं लेकिन वे नेता जिन्होंने आपातकाल का समर्थन किया था, आज भी कांग्रेस में सक्रिय हैं। गांधी-नेहरू परिवार ने हमेशा अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया है। फिर चाहे वह 1975 का आपातकाल हो या 1984 के दंगों में हुआ सिखों का कत्लेआम।
विज्ञापन


विज ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस का इतिहास खंगालना चाहिए कि कब-कब और कैसे उनकी पार्टी ने लोकतंत्र की हत्या करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल अपनी दादी के लगाए आपातकाल पर गलती मान कर देश की जनता का भरोसा जीतने का असफल प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed