फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister Anil Vij accused congress to insult national anthem

काली पट्टी व मास्क पहन बजट सत्र में पहुंचे कांग्रेस विधायक, विज ने कहा- यह राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का अपमान

Fri, 05 Mar 2021 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana home minister Anil Vij accused congress to insult national anthem
गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में पहले दिन कांग्रेस विधायक बाजू पर काली पट्टी और मुंह पर काला मास्क लगाकर पहुंचे। राज्यपाल अभिभाषण में भी उन्होंने इनके साथ ही हिस्सा लिया। अभिभाषण के बाद जैसे ही कार्यवाही दोबारा शुरू हुई गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


विज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस विधायकों को राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के दौरान काली पट्टी खोलनी चाहिए थी। विज ने कहा कि देश में रहकर कोई राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान का अपमान करेगा तो उसे हम नहीं चलने देंगे। इस पर कांग्रेस से पलटवार हुआ और विधायकों ने कहा कि बाजू के साथ ही मुंह पर भी काली पट्टी बांधकर आएंगे। विज कहां रुकने वाले थे, उन्होंने कहा कि मुंह पर भी बांधकर आओ, हमें क्या लेना।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान ने विज के आरोप पर कड़ा एतराज जताया। इसे देखते हुए स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने विज को कहा, मंत्री जी व्यवस्था को बनाकर रखें। स्पीकर ने इसी बीच शोक प्रस्ताव पढ़ने के लिए सीएम मनोहर लाल का नाम ले लिया। सीएम प्रस्ताव पढ़ने लगे लेकिन कादियान बोलने से बंद नहीं हुए। इस पर स्पीकर ने कहा कि आप भी विधानसभा अध्यक्ष रहे हो, बैठ जाओ। इसके बाद माहौल शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हटाई काली पट्टियां, माना स्पीकर का आग्रह

हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं, उनके परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्पीकर के आग्रह पर कांग्रेस विधायकों ने बाजू पर बांधी काली पट्टियों को हटाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञान चंद गुप्ता ने शोक प्रस्ताव पढ़े। 

शोक संतप्त परिवारों के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। हुड्डा ने अपने शोक प्रस्ताव में किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों का भी जिक्र किया। उन्होंने किसानों के नाम शोक प्रस्ताव में शामिल करने की मांग भी रखी। विधानसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवारों को सदन की भावना से अवगत करने का आश्वासन दिया। पुड्डुचेरी की भूतपूर्व उपराज्यपाल चंद्रावती, भूतपूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन, भूतपूर्व सांसद रामजी लाल, विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य चौ. बलबीर सिंह व भूतपूर्व सदस्य स्वामी भगवान देव परमहंस, सरस्वती नदी शोध संस्थान के संस्थापक दर्शन लाल जैन को सदन में श्रद्धांजलि दी गई।

स्वतंत्रता सेनानियों जगराम, सुमेर सिंह व गुगन राम यादव की मृत्यु पर शोक जताया गया। मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहादत पाने वाले 37 वीर शहीदों को भी सदन ने शत-शत नमन किया। कोविड-19 के दौरान कोरोना योद्धाओं और अन्य व्यक्तियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में आई आकस्मिक बाढ़ के कारण मारे गए लोगों के निधन पर संवेदना व्यक्त की गई। 

प्रदर्शन से पहले किरण चौधरी और बाद में आए शमशेर गोगी, नहीं दिखे बिश्नाई
बजट सत्र के पहले दिन तीन कृषि कानूनों और महंगाई के विरोध में किए प्रदर्शन में सभी कांग्रेस विधायक नहीं पहुंचे। तोशाम से विधायक किरण चौधरी प्रदर्शन से पहले ही विधानसभा पहुंच गई। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नजदीकी असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी प्रदर्शन के बाद विधानसभा पहुंचे। कुलदीप बिशनोई दिखाई नहीं दिए। 

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में विधायक रघुबीर सिंह कादियान, शकुंतला खटक, गीता भुक्कल, बीबी बतरा, इंदुराज नरवाल, आफताब अहमद, कुलदीप वत्स, जगबीर मलिक, जयवीर वाल्मीकि, मेवा सिंह, बीएल सैनी, अमित सिहाग, शैली चौधरी, वरूण मुलाना समेत अन्य ने लघु सचिवालय चौक से विधानसभा तक रोष मार्च निकाला। सभी ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर काला मास्क लगा रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed