फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home guard will now get Rs 800 allowance and EPF facility, 12000 volunteers will be benefitted

हरियाणा: होमगार्ड को अब 800 रुपये भत्ता और ईपीएफ की भी मिलेगी सुविधा, 12000 को मिलेगा फायदा

Wed, 14 Sep 2022 08:57 AM IST
शाहरुख खान यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Sep 2022 08:57 AM IST
सार

प्रदेश में अभी तक होमगार्ड को 300 रुपये प्रशिक्षण भत्ता मिलता था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन के मानदेय की राशि कट जाती थी, वित्तीय नुकसान के कारण कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने से मना कर देते थे। इसे देखते हुए विभाग ने सरकार को प्रशिक्षण भत्ता 300 से बढ़ाकर 800 रुपये करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे गृह मंत्री और गृह सचिव की मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
Haryana Home guard will now get Rs 800 allowance and EPF facility, 12000 volunteers will be benefitted
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के 12 हजार होमगार्ड को अब 800 रुपये प्रशिक्षण भत्ता मिलेगा। जल्दी ईपीएफ भी जमा होने लगेगा। गृह विभाग से होते हुए दोनों फाइल मंजूरी के लिए वित्त विभाग में पहुंच चुकी है। गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने होमगार्ड की मृत्यु पर परिवार को 15 लाख रुपये की मदद की शुरूआत नूंह व कैथल से कर दी है। दो कर्मियों के आश्रितों को बीते महीने योजना का लाभ दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक होमगार्ड को 300 रुपये प्रशिक्षण भत्ता मिलता था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन के मानदेय की राशि कट जाती थी, वित्तीय नुकसान के कारण कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेने से मना कर देते थे। इसे देखते हुए विभाग ने सरकार को प्रशिक्षण भत्ता 300 से बढ़ाकर 800 रुपये करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे गृह मंत्री और गृह सचिव की मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही 50-50 प्रतिशत (सरकार और होमगार्ड) के अनुपात में ईपीएफ जमा करने का प्रस्ताव भी वित्त विभाग में पहुंच गया है। भत्ता बढ़ाने में कोई पेच नहीं है, ईपीएफ के वित्तीय बोझ को लेकर उच्च अधिकारियों के बीच संवाद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद : देश राज
गृह रक्षी एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के महानिदेशक देश राज ने बताया कि सरकार को होमगार्ड स्वयंसेवियों का प्रशिक्षण भत्ता और ईपीएफ कटौती का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्दी मंजूरी मिल जाएगी। अभी तक होमगार्ड की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिलती थी। पुलिस की तर्ज पर निजी बैंक के जरिये करार कर यह लाभ देना शुरू कर दिया है। पारिवारिक सदस्य भी उसी बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं, तो उन्हें भी 11 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा।
 

नई पेंशन योजना का विकल्प भी खुला

ईपीएफ के साथ ही होमगार्ड के लिए नई पेंशन योजना का भी विकल्प खुला है। ईपीएफ कटौती के साथ भी स्वयंसेवी नई पेंशन योजना अपना सकते हैं। विभाग पूरे प्रदेश में होमगार्ड के बीच इसे लेकर सहमति बनाने का प्रयास कर चुका है। 90 से 95 फीसदी कर्मियों ने हामी भरी है। उच्च अधिकारियों का विशेष जोर इस समय ईपीएफ सुविधा शुरू कराने पर है। उसके बाद नई पेंशन योजना में इन्हें शामिल करने की कोशिश शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed