{"_id":"5f7dde298ebc3e9ba43c009b","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-suspended-kaithal-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों का फोन न उठाना पड़ा भारी, अनिल विज ने कैथल सीएमओ को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों का फोन न उठाना पड़ा भारी, अनिल विज ने कैथल सीएमओ को किया सस्पेंड
Wed, 07 Oct 2020 09:42 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 07 Oct 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान को विधायक लीला राम की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सस्पेंड कर दिया है। विधायक ने मंत्री को आउटसोर्सिंग में कर्मचारी रखे जाने की सूचना न देने और पूंडरी के विधायक का फोन न उठाने के संबंध में अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश देने की शिकायतें दीं। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विधायक लीला राम ने स्वास्थ्य मंत्री को दी अपनी सिफारिश में कहा कि सीएमओ जयभगवान कैथल में पोस्टिंग से पहले चार बार सस्पेंड हो चुके है। पोस्टिंग संभालने के बाद ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई थीं। जब कभी दूरभाष पर बात करते हैं तो ऐसा लगता है कि अधिकारी ड्यूटी के दौरान नशे में रहता है।
विज्ञापन
यह भी सुनने में आया है कि पैसे लेकर आउटसोर्सिंग से भर्ती की है। जिसमें स्थानीय विधायक को इस बात की खबर तक भी नहीं लगने दी। जब स्थानीय विधायक ने आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारियों की लिस्ट मांगी तो देने से मना कर दिया और कहा कि उसके पास ऐसी कोई लिस्ट नहीं है। इतना ही सीएमओ ने अपने अधीनस्थ दूसरे अधिकारियों को कह रखा है कि कैथल विधायक और पूंडरी विधायक के फोन न उठाएं।
विज्ञापन
विधायक ने अपनी सिफारिश में कौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. अजय शेर के पत्र को भी संलग्न किया है। जिसमें डॉ. शेर ने सीएमओ, उनके कार्यालय के कर्मचारी व ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में सीएमओ को फोन किया गया तो उनका फोन व्यस्त बताया गया।