{"_id":"63a418791128074cfe6e3b51","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-says-haryana-prepared-for-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच बोले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज- हम पूरी तरह से तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच बोले स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज- हम पूरी तरह से तैयार
Thu, 22 Dec 2022 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:23 PM IST
सार
अनिल विज ने कहा कि हमारे पास वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में हैं, पहले ऑक्सीजन की बड़ी मात्रा में दिक्कत आई थी लेकिन अब हमने 50 बिस्तर से ऊपर के सभी अस्पतालों में पीएसए प्लांट स्थापित कर दिए हैं और ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यदि कोरोना से संबंधित केंद्र की कोई भी गाइडलाइन आएगी तो उसको प्रदेश में पूरी तरह से लागू किया जाएगा। नई दिल्ली के हरियाणा भवन में गुरुवार को कोरोना की आने वाली संभावित लहर के संबंध में विज ने कहा कि हमारी कोरोना से लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयारी है और पिछले जो कोरोना की लहरें आई थी उनसे अनुभव लेते हुए हम पूरी तरह से तैयार हैं।
हर जिले में आरटीपीसीआर मशीन
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली कोरोना की लहरों के समय सबसे ज्यादा दिक्कत टेस्टिंग की थी, देश में सभी को टेस्टिंग कराने के लिए पुणे जाना पड़ता था लेकिन अब आरटीपीसीआर मशीन राज्य के हर जिले में लगा दी गई है। विज ने कहा कि शुरू में कोरोना के मामलों को हमने भी पुणे भेजा था परंतु अब हम पूरी तरह से उसके लिए तैयार हैं।
अस्पतालों में पीएसए प्लांट स्थापित, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं
विज ने कहा कि हमारे पास वेंटिलेटर पर्याप्त मात्रा में हैं, पहले ऑक्सीजन की बड़ी मात्रा में दिक्कत आई थी लेकिन अब हमने 50 बिस्तर से ऊपर के सभी अस्पतालों में पीएसए प्लांट स्थापित कर दिए हैं और ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है। इसी प्रकार, दवाइयों का भी पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है तथा हम सभी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन
लोग घबराएं नहीं, जागरूक रहें
विज ने राज्य के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों को किसी प्रकार का पैनिक करने की आवश्यकता नहीं है, अलबत्ता कोविड से बचने के लिए जो उपाय बताए गए हैं जैसे कि मास्क लगाना, सैनिटाइज करना, वह सबके लिए आवश्यक है और वह लोगों को स्वयं से पालन करना चाहिए।
कांग्रेस पर कसा तंज
वहीं भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना नियमों के पालन के लिए पत्र लिखे जाने पर अनिल विज ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही। वे नकारात्मक राजनीति करते हैं। हमारा फर्ज है कि हम उन्हें सलाह दें, हमने वही किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन