Haryana News: नफे सिंह राठी हत्याकांड की सीबीआई से जांच की सिफारिश, गृह सचिव ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
25 फरवरी को बहादुरगढ़ में नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नफे सिंह राठी इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष थे। हरियाणा सरकार ने विधानसभा में मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश की थी। अब हरियाणा के गृह सचिव ने केंद्र सरकार को सीबीआई से जांच कराने के लिए पत्र लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने केंद्र सरकार को पत्र भी लिख दिया है। अब सीबीआई इस केस की जांच शुरू करेगी।
बीती 25 फरवरी को बहादुरगढ़ में राठी की हत्या कर दी गई थी। 26 फरवरी को इस मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस काम रोको प्रस्ताव लेकर आई थी और जमकर हंगामा हुआ था। प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने का एलान किया था।
27 फरवरी को गृह विभाग की ओर से फाइल तैयार कर गृह मंत्री के पास भेजी गई थी, जहां गृह मंत्री की मंजूरी मिलने के बाद फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीबीआई जांच के लिए मंजूरी दे दी है। बता दें कि 27 फरवरी को इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए झज्जर के एसपी ने डीजीपी को पत्र लिखा था।
सीबीआई को लिखे पत्र में पूर्व विधायक कौशिक का भी नाम
एसीएस द्वारा लिखे पत्र में इस मामले में जो लोग एफआईआर में नामजद हैं, उनके नामों का भी जिक्र है। इनमें बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता नरेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी, चाचा ससुर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र शतीश नंबरदार, पोते गौरव राठी व राहुल और अन्य के नाम शामिल हैं। बता दें कि पुलिस दो शूटरों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पत्र में राठी परिवार की ओर से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा, ये भी बताया गया कि कि घटना स्थल पर पुलिस ने 21 गोलियों के खोल बरामद किए थे।