फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt will honor policemen who have done excellent duty during the corona pandemic

हरियाणा: पहली बार 40 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेगा गृह मंत्री पुरस्कार, पदोन्नति में होगा फायदा

Tue, 11 Aug 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 10:42 PM IST
सार

  • कोरोना काल में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले कर्मी होंगे सम्मानित, पदोन्नति में भी मिलेगा फायदा
  • दूसरे मेडल की तरह यूनिफार्म पर गृह मंत्री डिस्क मेडल लगाएंगे पुलिस कर्मचारी

विज्ञापन
Haryana govt will honor policemen who have done excellent duty during the corona pandemic
हरियाणा पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार कोरोना के समय उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को जल्द सम्मानित करेगी। लगभग 40 हजार कर्मचारियों को गृह मंत्री डिस्क पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 15 अगस्त के बाद पुलिसकर्मियों को मेडल देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह सम्मान प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस कर्मियों को दिया जाएगा। 

विज्ञापन


पदोन्नति में फायदा लेने के अलावा वे इस मेडल को यूनिफार्म पर लगा सकेंगे। इस पुरस्कार में नकद राशि नहीं मिलेगी लेकिन एसीआर में यह शामिल किया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के शुरूआती समय में ही पुलिस कर्मियों को यह सम्मान देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


अनिल विज ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस कर्मियों के अलावा स्वास्थ्य व शहरी निकाय विभाग के कर्मचारियों ने भी निष्ठा के साथ ड्यूटी दी है। उन्हें भी जल्द सम्मानित किया जाएगा। विज ने कहा कि15 अगस्त को जिला स्तर पर स्वास्थ्य व निकाय कर्मियों को सम्मानित करने की रणनीति बनाई गई है। अन्य कर्मचारियों को अलग से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा को हो गया वैराग्य, जल्द धारण करेंगे भगवा : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को अब वैराग्य हो गया है। वह जल्द ही सफेद कुर्ता-पायजामा छोड़कर भगवा वस्त्र धारण करेंगे। हुड्डा प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी दुखी होकर एक कविता सुना रहे थे। विज ने कहा कि मौजूदा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। हुड्डा सरकार में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर लोगों को पुलिस अफसरों के सामने जहर खाना पड़ता था। विज ने कहा कि उनकी खेल नीति में किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed