{"_id":"f15a3d967b67a63ecceed22472dfdfd8","slug":"haryana-govt-will-control-deptt-by-information-technology-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों पर लगाम कसने को सरकार अपनाएगी खास तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों पर लगाम कसने को सरकार अपनाएगी खास तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने अब अपने सरकार विभागों पर लगाम कसने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। इस संदर्भ में खाका तैयार हो गया है। आगामी 18 फरवरी को पंचकूला इंद्रधनुष आडिटोरियम से केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद इन सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
सरकार का दावा है कि इन सेवाओं के शुरू होने के बाद अधिकतर नागरिक सेवाएं आनलाइन हो जाएंगी। कुल सौ सेवाओं को आनलाइन किया जाएगा। इसके अलावा सवा लाख कर्मचारियों वाले शिक्षा महकमों की जवाबदेही तय करने के लिए सरकार ने शिक्षा विभाग में भी अधिकतर सेवाएं आनलाइन कर दी हैं।
विज्ञापन
यहां तक की अध्यापकों को छुट्टी के लिए आवेदन भी आनलाइन करना होगा। कागज पर आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। शिक्षा विभाग में बायोमेट्रिक हाजिरी का काम पहले ही शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने पिछले दिनों 200 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को मुख्यालय बुलाकर उनकी भी जवाबदेही तय कर दी है।
खराब रिजल्ट आने पर भी प्रधानाचार्यों को जवाब देना होगा। शिक्षकों के लिए प्रोफाइल आनलाइन भरने का काम भी शुरू हो गया है। इसमें अध्यापक को स्वयं से संबंधित पूरा डाटा आनलाइन भरना होगा।
साफ्टवेयर बन कर तैयार हो गए हैं। नागरिक सेवाओं को आनलाइन करने के बाद लाइनें लगनी बंद हो जाएंगी। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के साथ ही काम में पारदर्शिता भी आएगी।
- केशनी आनंद अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग