फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt increase Anganwadi workers salary

आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिवाली तोहफा: शपथ से पहले सैनी सरकार ने बढ़ाया वेतन, सीएम ने अगस्त में की थी घोषणा

Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
सार

हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से दिवाली तोहफा दिया गया है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय में इजाफा किया है। 

विज्ञापन
Haryana govt increase Anganwadi workers salary
आंगनबाड़ी केंद्र(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर उन्हें दिवाली का तोहफा दिया है। सैनी सरकार के शपथ लेने से पहले सरकार ने उनके मानदेय में 750 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। उनका यह मानदेय अगस्त से ही लागू माना जाएगा। महिला एवं बाल विभाग की ओर से इस संबंध में सभी जिला कार्यक्रम व विकास परियोजना अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है। हरियाणा में करीब 23 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 21 हजार आंगनबाड़ी हेल्पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नौ अगस्त को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। हालांकि उसके एक हफ्ते बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार ने इसे लागू कर दिया। सरकार ने यह भी दावा किया है कि मानदेय बढ़ाने संबंधी आदेश लागू होने के बाद हरियाणा आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को सबसे ज्यादा मानदेय देने वाला राज्य बन गया है। नए मानदेय के मुताबिक दस साल से अधिक अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 14 हजार का मानदेय दिया जा रहा है। इसमें 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़े मानदेय के बाद इन्हें 14750 रुपये मिलेगा। 
विज्ञापन


वहीं, दस वर्ष से कम अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 12500 रुपये का मानदेय दिया जा रहा है। इनका भी 750 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। अब इन्हें 13250 रुपये मानदेय मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अभी 12500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय में अब 750 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इन्हें 13250 रुपये मानदेय मिलेगा। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका को अभी 7500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इनके मानदेय में 400 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब इन्हें 7900 रुपये मानदेय मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed