फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt formed committee in matter of land given to Gaud Sanstha in Pahrawar

Haryana News: पहरावर में गौड़ संस्था को दी गई जमीन मामले में सरकार ने दो मंत्रियों की कमेटी बनाई

Wed, 22 Jun 2022 06:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 06:25 PM IST
सार

पहरावर में गौड़ संस्था को दी गई जमीन मामले में हरियाणा सरकार ने दो मंत्रियों की कमेटी बना दी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता कमेटी का हिस्सा होंगे। कमेटी सरकार को 15 दिनों में अपनी सिफारिशें देगी। जमीन के मामले में सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। 

विज्ञापन
Haryana govt formed committee in matter of land given to Gaud Sanstha in Pahrawar
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

रोहतक के गांव पहरावर में नगर निगम की 15 एकड़ 3 कनाल जमीन गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को पट्टे पर देने के मामले में हरियाणा सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता कमेटी के सदस्य होंगे। यह कमेटी पूरे मामले पर आगामी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। कमेटी इस संबंध में सरकार को जो भी सिफारिशें करेगी, उसी आधार पर सरकार आगामी कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले ही कह चुके हैं कि सरकार इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा गठित दो मंत्रियों की कमेटी पहरावर में गौड़ संस्था को दी गई जमीन के मामले में शहरी स्थानीय निकाय व एचएसवीपी जैसे विभागों से जुड़ी जटिलताओं के संबंध में अपनी सिफारिशें और सुझाव राज्य सरकार को देगी। 
विज्ञापन

कमेटी की सिफारिशों के बाद सरकार इस संबंध में अपना निर्णय लेगी। दरअसल, जमीन को दोबारा से सभा को देने में एचएसवीपी के नियम आड़े आ रहे हैं और नियमों के तहत सभा पर जुर्माना के तहत करोड़ों रुपये की देनदारी बनती है लेकिन सभा के सदस्य यह राशि देने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर हो कि जमीन को लेकर पिछले काफी समय विवाद गहराया हुआ है। रोहतक के भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पर आरोप लगा चुके हैं। इसके अलावा, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद इस मामले को लेकर लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed