फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt filed fir against 24 people in 10 thousand vat scam

10 हजार करोड़ के घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ईडी ने भी दाखिल की रिपोर्ट

Thu, 04 Aug 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Aug 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
haryana govt filed fir against 24 people in 10 thousand vat scam
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
10 हजार करोड़ के वैट घोटाले में बड़ी कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी। हरियाणा के दस जिलों में हुए इस घोटाले के मामले में वीरवार को हरियाणा सरकार ने ईडी को दर्ज की गई 24 एफआईआर की जानकारी दी है। यह सभी एफआईआर दो जिलों में ही दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान ईडी ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी कि मामले की जांच में हरियाणा सरकार सहयोग नहीं कर रही है। इस बीच, हरियाणा राइस एक्सपोर्ट एसोसिएशन ने भी इस मामले में हाईकोर्ट में अर्जी देकर प्रतिवादी बनाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा पेश स्टेटस रिपोर्ट को रिकार्ड पर लेते हुए मामले की सुनवाई 20 सितंबर तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन


पिछली सुनवाई पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से वैट घोटाले से जुड़ा सारा रिकार्ड सील करने का निर्देश दिया था। इस मामले में याचिकाकर्ता ने सीबीआई जांच की मांग की है, जिस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई व ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिकाकर्ताओं के वकील प्रदीप रापरिया की ओर से कहा गया है कि एसआईटी लोकायुक्त ने भी यह आरोप लगाया है कि मौजूदा अतिरिक्त मुख्य सचिव घोटाले की जांच का काम केवल एक जिले तक सीमित करके जांच में रुकावट पैदा कर रहे हैं।  वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि डिफाल्टर व्यापारियों से 2000 करोड़ रुपये से अधिक उगाहे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा  में वर्ष 2004 से चर्चित वैट घोटाले की जांच हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष रूप से गठित कमेटी ने की थी। इस जांच में 10000 करोड़ के घोटाले का खुलासा हुआ था और इसमें अनेक बड़े व्यापारियों और बिल्डरों के शामिल होने के संकेत मिले थे। लेकिन जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान और हरियाणा के दो लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई और इडी से जांच करवाने और घोटाले में शामिल लोगो के नाम सार्वजानिक करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed