फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt extends suspension of mobile internet services in Sonipat, Palwal and Jhajjar

हरियाणा : कल शाम पांच बजे तक सोनीपत, पलवल और झज्जर जिले में बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

Thu, 28 Jan 2021 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jan 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Haryana Govt extends suspension of mobile internet services in Sonipat, Palwal and Jhajjar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने सोनीपत, पलवल और झज्जर जिले में इंटरनेट सेवाओं (2जी, 3जी, 4जी सीडीएमए, जीपीआरएस) और सभी एसएमएस सेवाओं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) व मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को बंद करने की अवधि बढ़ा दी है। इंटरनेट सेवाएं 29 जनवरी शाम पांच बजे तक बंद रहेंगी। वायस कॉल को छोड़कर यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने यह आदेश तीनों जिलों में शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जारी किए हैं। दूरसंचार अस्थायी सेवा निलंबन (लोक आपात या लोक सुरक्षा) नियम, 2017 के नियम 2 के तहत इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल (हरियाणा अधिकार क्षेत्र) सहित हरियाणा की सभी टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों को इस आदेश का पालन सुनिश्चित करना होगा। राज्य सरकार एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक ट्विटर आदि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से दुष्प्रचार और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए भी उचित कदम उठा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed