फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt constitutes commission to investigate DSP murder case

डीएसपी सुरेंद्र हत्याकांड: जांच आयोग का गठन, एलएन मित्तल बने अध्यक्ष, एक माह में देंगे रिपोर्ट

Fri, 19 Aug 2022 05:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 05:19 PM IST
सार

सुरेंद्र सिंह मूलरूप से गांव सारंगपुर थाना मंडी आदमपुर (हिसार) के रहने वाले थे। सुरेंद्र सिंह वर्ष 1994 में हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए थे। वे वर्ष 2014 तक जिला कुरुक्षेत्र में रहे और एएसआई से निरीक्षक पदोन्नत हुए।

विज्ञापन
Haryana govt constitutes commission to investigate DSP murder case
DSP Surender Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के तावड़ू में डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई की हत्या की न्यायिक जांच मित्तल आयोग करेगा। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को आयोग का गठन कर दिया। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एलएन मित्तल आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्हें एक माह में जांच रिपोर्ट देनी होगी। आयोग ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति और मेवात क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के उपाय भी सुझाएगा। 

विज्ञापन


गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद आयोग गठित करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही आयोग का कार्यकाल शुरू हो गया। जांच आयोग की नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आयोग गठित किया है। 
विज्ञापन


जांच आयोग अधिनियम 1952 के केंद्रीय अधिनियम 60 के उपबंधों के अधीन पूरी जांच प्रक्रिया चलेगी। एक महीने में जांच पूरी न होने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुमोदन पर आयोग का कार्यकाल बढ़ाया जाएगा। विस्तारित अवधि में जांच पूरी कर आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा, उसकी सिफारिशों पर अमल करते हुए भविष्य के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहेगा जांच का दायरा
  • तावड़ू के डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करते समय हुए हमले और दुर्भाग्यपूर्ण मौत के लिए परिस्थितियों की जांच-पड़ताल करना।
  • ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का निवारण और भविष्य में इस क्षेत्र में अवैध खनन पर नियंत्रण के उपाय सुझाना।

आयोग न बनने का विधानसभा में उठा था मुद्दा
गृहमंत्री अनिल विज की घोषणा के बाद न्यायिक आयोग गठित न होने का मामला विधानसभा के बीते मानसून सत्र में उठा था। कांग्रेस के मुद्दा उठाने पर विज को सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने पूर्व गृह सचिव राजीव अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने का हवाला देते हुए कहा था कि जल्द ही न्यायिक आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  


हिसार के रहने वाले थे डीएसपी सुरेंद्र सिंह
सुरेंद्र सिंह मूलरूप से गांव सारंगपुर थाना मंडी आदमपुर (हिसार) के रहने वाले थे। सुरेंद्र सिंह वर्ष 1994 में हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए थे। वे वर्ष 2014 तक जिला कुरुक्षेत्र में रहे और एएसआई से निरीक्षक पदोन्नत हुए। इसके बाद उन्होंने जिले में सुरक्षा शाखा प्रभारी, थाना प्रबंधक लाडवा, बाबैन, सीआईए में अपनी सेवाएं दीं। 17 अगस्त 2019 से 23 जून 2020 तक शाहाबाद में बतौर डीएसपी तैनात रहे। वर्तमान में वह जिला नूंह में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दे रहे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed