फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt active for Bihar Vidhan Sabha Election

Chandigarh: हरियाणा में भाजपा का बिहार मिशन, वोट डालने के लिए प्रवासियों को घर तक पहुंचाने में जुटी सैनी सरकार

Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Oct 2025 11:50 PM IST
सार

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के लिए बिहार चुनाव काफी अहम है।

विज्ञापन
Haryana Govt active for Bihar Vidhan Sabha Election
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भाजपा ने हरियाणा में बिहार मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बिहारी वोटरों को मतदान के लिए बिहार भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर नेताओं ने इन प्रवासी बिहारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। हरियााणा के 14 जिलों में करीब ढाई से तीन लाख बिहारी के प्रवासी वोटर हैं, इनमें से भाजपा अब तक एक लाख वोटरों से संपर्क साध चुकी है। इन वोटरों को बसों व रेल के माध्यम से भेजा जाएगा।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण छह नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। भाजपा के लिए बिहार चुनाव काफी अहम है। भाजपा बिहार में जदयू के साथ चुनाव लड़ रही है। ऐसी स्थिति में चुनाव जीतने के लिए भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। भाजपा हर तरह से वोटरों को साधने में जुटी है और इसी को देखते हुए भाजपा हरियाणा में सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन


भाजपा के मुताबिक हरियाणा के 14 जिलों में  करीब तीन लाख से अधिक बिहारी वोटर हैं। इनमें से अधिकांश एनसीआर जिलों में पड़ने वाली फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इनमें जिन लोगों से भाजपा का संपर्क हो रहा है, उन्हें बिहार भेजने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पार्टी के एक नेता ने बताया, पार्टी के लोग इन फैक्ट्रियों में संपर्क कर मालिकों से वर्करों को पेड छुट्टी पर भेजने का भी अनुरोध किया जा रहा है। बिहार के लोगों को भेजने के लिए हरियाणा में विशेष बसें भी चलाई जा रही हैं। पिछले दिनों इस बारे में परिवहन मंत्री अनिल विज ने भी एलान किया था। वहीं, कुछ विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री दो दिन बिहार के दौरे पर रहेंगे

बिहार चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट काफी सक्रिय है। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं और 29 व 30 को फिर से वह चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा वह छठ पूजन के कई कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सीएम के अलावा कई मंत्री व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। भाजपा के मुताबिक हरियाणा के चुनाव में भाजपा के 54 नेताओं व मंत्रियों को पहले से ही ड्यूटी पर तैनात किया जा चुका है। इनमें से केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुजर, हरियाणा सरकार के मंत्री विपुल गोयल, राव नरबीर सिंह, गौरव गौतम, कृष्ण कुमार बेदी, राजेश नागर, असीम गोयल, ओम प्रकाश यादव समेत कई नेता बिहार चुनाव में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed