{"_id":"5c07f67fbdec22417d629b88","slug":"haryana-government-will-soon-give-jobs-to-the-sport-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः नौकरी की आस लगाए खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द देने वाली है सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः नौकरी की आस लगाए खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, सरकार जल्द देने वाली है सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 06 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नौकरी की आस लगाए बैठे खिलाड़ियों को सरकार जल्द ही सौगात देने वाली है। जहां 50 वर्ष की उम्र वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है, वहीं लगभग 300 पदक विजेता खिलाड़ियों को भी नौकरी देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उल्लेखनीय है कि ये खिलाड़ी पिछले काफी समय से नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। सरकार के कार्यकाल में अभी तक सिर्फ 3 खिलाड़ियों को ही नौकरी मिली है।
विज्ञापन
खेल मंत्री अनिल विज ने बताया कि खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की नौकरी के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके चलते शीघ्र ही खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है, जिस आधार पर खिलाड़ियों को और अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज ने कहा कि राजस्थान सहित सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। इसके अलावा हरियाणा की सभी मेयर सीटें भी भाजपा जीतेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान के लोग पहली बार अपनी पुरानी परंपरा को तोड़कर राजस्थान में भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे। विज ने कहा कि प्रदेश में हो रहे मेयर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से विजयी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमने सबसे पहले चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है, जबकि कांग्रेस व अन्य पार्टियों को न तो उम्मीदवार मिल रहे हैं, और न ही कांग्रेस चुनाव चिह्न की हिम्मत कर रही है। इसलिए वे चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के साथ ही अपना नाम जोड़ने का प्रयास कर रहें हैं।