फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will provide free NDA coaching to the students of government schools

नहीं दबेगी प्रतिभा: सेना में जवान ही नहीं अधिकारी भी बनेंगे हरियाणा के बच्चे, सरकार उठाएगी सारा खर्च, टैब भी मिलेगा

Fri, 10 Dec 2021 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 08:18 PM IST
सार

हरियाणा में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली प्रतिभाएं दबेंगी नहीं। बल्कि सरकार अब इन्हें निखारेगी। सुपर- 100 की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के छात्रों को एनडीए की मुफ्त कोचिंग दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana government will provide free NDA coaching to the students of government schools
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों को एनडीए की निशुल्क कोचिंग दिलाकर सेना में अफसर बनाया जाएगा। कोचिंग के अभाव में प्रतिभा दबकर न रह जाए, इसे देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। पहले बैच के लिए 12वीं पास 120 मेधावी विद्यार्थी चुने गए हैं। प्रवेश परीक्षा की कोचिंग के साथ ही इन्हें एसएसबी की तैयारी भी कराई जाएगी। सुपर-100 की तर्ज पर इन विद्यार्थियों का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, सिरसा व जींद के बच्चे सेना में अधिक जाते हैं। अभी सेना में हर दसवां सैनिक हरियाणा से है। यहां के अधिकतर बच्चे सेना में जवान ही भर्ती होते हैं।
विज्ञापन


प्रतिभावान बच्चे भी कोचिंग के अभाव में बतौर जवान ही भर्ती हो रहे हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार 12वीं पास बच्चों को सेना में जवान के बजाय अफसर बनाकर भेजने के लिए एनडीए की मुफ्त कोचिंग कराने जा रही है। इसमें वही बच्चे चुने गए हैं, जिन्होंने दसवीं भी सरकारी स्कूल से पास की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म्ड आफिसर ट्रेनिंग सेंटर मोहाली में दिलाई जाएगी कोचिंग 

स्कूल शिक्षा विभाग ने इनकी लिखित परीक्षा लेने के अलावा दसवीं के नंबर भी देखे, साथ ही साक्षात्कार लिया। इन्हें अब महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड आफिसर ट्रेनिंग सेंटर मोहाली में कोचिंग दिलाई जाएगी। इस सेंटर से हर साल 15-20 बच्चे एनडीए टेस्ट पास कर इंडियन मिलिट्री अकादमी में जाते हैं। उन्होंने बताया कि एनडीए पास करने में एसएसबी सबसे मुश्किल टेस्ट होता है। इसमें विद्यार्थियों को निपुण बनाया जाएगा। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित व ईवीएस की तैयारी के साथ ही विशेषज्ञों से एसएसबी पास करने के टिप्स दिलाएंगे। इन्हें टैब भी देंगे।

एनसीसी अनुदेशक होंगे केयरटेकर

इन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए 22 जिलों में केयरटेकर केंद्रों से जोड़ा जाएगा। एनसीसी अनुदेशक केयरटेकर होंगे। तैयारी के लिए ये ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यक्रम से जुड़ेंगे। ऑनलाइन मापदंड पढ़ने के बाद दो दिन का प्रशिक्षण मोहाली में दिया जाएगा। अगले वर्ष नवंबर में एनडीए की परीक्षा होगी। उससे पहले बच्चे 15 दिन मोहाली सेंटर में रहकर ही तैयारी को अंतिम रूप देंगे। कोचिंग ऐसे तरीके से दी जाएगी कि लिखित परीक्षा में वे अच्छे नंबर ले सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed