फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will pay crop procurement directly to bank account of farmers

हरियाणा : सीएम बोले- किसानों को सीधे बैंक खातों में होगी 100 फीसदी अदायगी, आढ़तियों को मिलेगी आढ़त

Sun, 28 Mar 2021 11:58 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Mar 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will pay crop procurement directly to bank account of farmers
हरियाणा में एक अप्रैल से फसल खरीद होगी शुरू। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा सरकार ने आढ़तियों के बेमियादी हड़ताल के दबाव को नकारते हुए कहा है कि एक अप्रैल से शुरू हो रही फसल खरीद की 100 फीसदी अदायगी किसानों के खातों में होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फसल खरीद प्रक्रिया की समीक्षा बैठक में कहा कि आढ़तियों को आढ़त मिलेगी, उनके जरिये किसानों को राशि का भुगतान नहीं होगा। 380 पीएफओ यानी कृषि उत्पादक संघ खरीद प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान खरीद प्रक्रिया की पूरी जानकारी देने वाली पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि इस बार सीधा किसान के खाते में शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करें। हमें हर हाल में किसान का हित देखना है। किसानों की मदद के लिए हर जरूरी व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन


380 पीएफओ खरीद में करेंगे सहयोग 
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसलिए कृषि उत्पादक संघों की मदद ली जाए। प्रदेश में काफी संख्या में कृषि उत्पादक संघ हैं, इनमें से 380 संघों की सूची डीसी को भेजी गई। उन्होंने कहा कि पुस्तिका में खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी 12 हितधारकों के लिए आवश्यक जानकारियां उपलब्ध हैं। किसानों के संबंध में लॉग-इन फार्म, मेरी फसल-मेरा ब्योरा, परिवार पहचान पत्र आदि जानकारी भरने का तरीका पुस्तक में बताया गया है। भुगतान किस प्रकार होगा यह जानकारी भी दी गई है। आढ़तियों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अधिकारी आढ़तियों को आढ़त मिलना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर रोके जाएं बाहर के किसान
सीएम ने निर्देश दिए कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले अपंजीकृत किसानों को बॉर्डर पर ही रोका जाए। इसकी व्यवस्था पुलिस विभाग करेगा। जिस किसान का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्योरा में होगा, केवल वही किसान अपनी फसल बिक्री के लिए ला सकेगा। मुख्यमंत्री ने उठान का कार्य 48 घंटे में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जरूरत पड़ने पर खरीद केंद्र बढ़ाने की पूरी तैयारी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed