फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will give five lakh rupees to the student on mountaineering

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा, पर्वतारोहण पर विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये देने का एलान

Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 01 Oct 2021 01:18 AM IST
सार

हरियाणा सरकार पर्वतारोहण को बढ़ावा देगी। अब 10 सबसे ऊंची चोटियों में से किसी एक पर चढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को पांच लाख रुपये देने का एलान किया है। खेलों की तर्ज पर हरियाणा में पर्वतारोहण के लिए भी योजना तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
Haryana Government will give five lakh rupees to the student on mountaineering
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के स्कूल विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण की एक अनोखी योजना बनाई जाएगी। इसके तहत जो विद्यार्थी पहाड़ों की सबसे ऊंची 10 चोटियों में से किसी एक की चढ़ाई करेगा उसे पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब: आम आदमी पार्टी सिद्धू को शामिल करेगी या नहीं, दिग्गज नेता ने किया स्पष्ट, राजनीतिक गलियारों में चर्चा खूब
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गुरुवार को यहां स्कूल विद्यार्थियों के पर्वतारोहण दल को रवाना करने से पूर्व बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जो स्पोर्टस हब के रूप में जाना जाता है। इसलिए स्पोर्टस की तर्ज पर पर्वतारोहण करने वालों के लिए भी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की शृंखला में राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों के 75 विद्यार्थियों व अध्यापकों का दल स्कूल शिक्षा विभाग एवं नेशनल एडवेंचर क्लब चंडीगढ़ के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के लाहौल क्षेत्र में 6111 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट यूनम पर पर्वतारोहण करने जा रहा है। यह दल 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। इस पर्वतारोही दल में 25 दिव्यांग छात्र व अध्यापक भी जा रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- Amit Shah Captain Amarinder Meeting: पंजाब में मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी समेत दर्जनों नेता अमरिंदर के संपर्क में

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के लिए पर्वतारोहण कार्यक्रम का आयोजन पहली बार 2016 में सैनिक स्कूल कुजंपुरा के सहयोग से आरंभ किया गया। तब से लेकर अब तक पांच बार प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी हिमाचल के मनाली में स्थित 5289 मीटर ऊंची चोटी फ्रेंडशिप पीक की सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुके हैं। इस मौके पर नेशनल एडवेंचर क्लब के चेयरमैन एवं पूर्व मुख्य सचिव एससी चौधरी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा जे गणेशन, निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विवेक कालिया मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed