फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will build 50 thousand houses for workers  

कामगारों के लिए 50 हजार घर बनाएगी हरियाणा सरकार, फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड पर मिलेगा आशियाना

Sun, 28 Jun 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2020 01:54 AM IST
सार

  • फ्रीहोल्ड या लीजहोल्ड के आधार पर दिए जाएंगे घर
  • मकान मालिक के पास होगा सरकार को वापस घर बेचने का अधिकार

विज्ञापन
Haryana government will build 50 thousand houses for workers  
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

विस्तार

हरियाणा के शहरों में काम करने के लिए आस-पास के इलाकों से आने वाले सभी लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने नई योजना तैयार करने का फैसला लिया है जिसके तहत नगर निकायों की सीमा की परिधि में लगभग 50 हजार घर बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


इस योजना के अनुसार, ऐसे सभी लोग जो अपने कार्य स्थलों के लिए दूर-दराज स्थानों से प्रतिदिन यात्रा करते हैं। उन्हें यह घर फ्री होल्ड या लीज़होल्ड आधार पर दिए जाएंगे। यह योजना बायबैक विकल्प के साथ तैयार की जाएगी। जिसमें किसी भी समय मालिक के पास घर सरकार को वापस बेचने का विकल्प होगा। यह निर्णय यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की समीक्षा बैठक में लिया गया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों जिन्हें अपने कार्य स्थान तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। उनकी समस्याओं को समझते हुए इस योजना को तैयार करने के आदेश दिए गए है। योजना का उद्देश्य ऐसे सभी लोगों को आवास की सुविधा प्रदान करना है। इन घरों के निर्माण से उन्हें अपने कार्य क्षेत्र के आस-पास रहने के लिए आवास की सुविधा मिलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए, उद्योगों को स्थापित करने हेतु उद्यमियों के लिए औद्योगिक भूखंडों पर आवास के लिए 10 प्रतिशत एफएआर की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है। जिससे उद्यमी उद्योग परिसर के भीतर ही अपने श्रमिकों के लिए आवास सुविधाओं की व्यवस्था कर सकें। 


इसके अलावा, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं संरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के औद्योगिक संपदा में स्थित औद्योगिक भूखंडों के लिए भी इसी तरह का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा, एचएसआईआईडीसी औद्योगिक इकाइयों के लिए घरों का निर्माण करेगा, जिन्हें उद्यमियों को किराए आधार पर दिया जाएगा, ताकि इन आवासों में उद्यमी अपने श्रमिकों को रखने का प्रबंध कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed