फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will bring self reliant textile policy 2022

कपड़ा नीति 2022: 20 हजार को मिलेगा रोजगार, चार हजार करोड़ के निवेश का अनुमान

Tue, 26 Jul 2022 07:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 07:02 PM IST
सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए निवेशक आगे आ रहे हैं। सरकार ने औद्योगिक माहौल में सुधार के लिए कई प्रमुख कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Haryana government will bring self reliant textile policy 2022
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार आत्मनिर्भर कपड़ा नीति-2022 लाने जा रही है। वर्ष 2025 तक की अवधि के लिए तैयार की गई इस नीति से करीब चार हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को नीति के प्रारूप पर मंत्रिमंडल की उप समिति ने दिल्ली में गहन विचार-विमर्श किया। अब नीति को अनुमोदन के लिए मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 29 जुलाई को होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उप समिति की बैठक के बाद कहा कि प्रदेश में एमएसएमई के माध्यम से टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके, इसलिए कपड़ा नीति लागू की जाएगी। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल और श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने भी नीति को लेकर अपने सुझाव दिए। 
विज्ञापन


नीति के लक्ष्यों, उद्यमिता विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन, अनुदान, टेक्सटाइल पार्क व अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन को लेकर भी बातचीत हुई। नीति के अंतर्गत तकनीकी टेक्सटाइल को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। सिंथेटिक फाइबर व रीजनरेटेड फाइबर इकाइयों को प्रोत्साहित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए निवेशक आगे आ रहे हैं। सरकार ने औद्योगिक माहौल में सुधार के लिए कई प्रमुख कदम उठाए हैं, जिनकी बदौलत हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को एमएसएमई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed