{"_id":"5d19db1e8ebc3e3cc47153a0","slug":"haryana-government-will-appoint-home-guards-in-doctors-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctor's Day: अब हरियाणा में भी डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड, तैयारी में जुटी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctor's Day: अब हरियाणा में भी डॉक्टरों की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड, तैयारी में जुटी सरकार
Mon, 01 Jul 2019 03:37 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भी अब डॉक्टरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी और इसके लिए होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा सकती है। इसलिए होमगार्ड के जवानों को तैनात करने की बात चल रही है।
जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। गौर हो कि प्रदेश में डॉक्टरों की सुरक्षा का मामला गरमाता रहा है। रविवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब तक अनिल विज है, तब तक यहां के डॉक्टर सुरक्षित हैं। हालांकि हर अस्पताल में पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की जा सकती है।
इस मामले को लेकर डीजीपी से बात हुई थी। इसलिए होमगार्ड के चीफ को पत्र लिखा गया है, ताकि डॉक्टरों को सुरक्षा मिल सके। उनका कहना था कि प्रदेश के डॉक्टरों को अपने कार्य में दक्ष होने की समय-समय पर ट्रेनिंग दी जाती है। वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं, जिसके चलते हरियाणा पूरे देश में स्वास्थ्य में अव्वल आया है।