{"_id":"607ed06203ae7e467f6e78ba","slug":"haryana-government-taking-all-measures-to-curb-corona-says-cm-manohar-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : कोरोना केस 45 हजार के पार, मुख्यमंत्री का दावा-प्रदेश में न बिस्तरों की कमी है, न ऑक्सीजन की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : कोरोना केस 45 हजार के पार, मुख्यमंत्री का दावा-प्रदेश में न बिस्तरों की कमी है, न ऑक्सीजन की
Tue, 20 Apr 2021 06:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:30 PM IST
सार
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में प्रदर्शन कर रहे सभी किसानों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा में कोरोना के एक्टिव केस 45 हजार से ज्यादा हो गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि हम कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमें पानीपत में इंडियन ऑयल के प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन मिल रही है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सचिवालय जल्द ही कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित करने जा रहा है। यह कक्ष लोकसभा के माध्यम से सभी राज्यों के साथ समन्वय कर लोगों की सहायता और विकट परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगा। सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ वर्चुअल बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि हरियाणा विधानसभा सचिवालय टीकाकरण, लोगों को जागरूक करने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके लिए अनेक फैसले किए जा चुके हैं। महामारी से निपटने के लिए विधायी तंत्र सक्रिय है।
विज्ञापन
The total number of active cases in the State has crossed 45,000. We are taking all measures to curb the COVID19 infection. There is no shortage of beds in hospitals i nthe state: Haryana CM ML Khattar pic.twitter.com/TMKgXi2gwJ
— ANI (@ANI) April 20, 2021
विज्ञापन
इससे पहले गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणाा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।