{"_id":"f70c6c6aae7eeaa0acba523f7d1c8762","slug":"haryana-government-take-to-help-for-baba-ramdev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा रामदेव की मदद लेने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा रामदेव की मदद लेने की तैयारी में सरकार
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Dec 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार योग और संस्कृत को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग रामदेव की मदद लेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार के दो महत्वपूर्ण विभागों ने रामदेव से संपर्क करने का निर्णय लिया है। दोनों विभाग रामदेव की मदद लेने का प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए योगगुरु की मदद लेने का फैसला किया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में योग को बढ़ावा देने के लिए रामदेव की मदद लेगा ताकि लोगों में कम से कम बीमारियां हों। योगगुरु रामदेव हरियाणा के ही मूल निवासी हैं।
विज्ञापन
हेमा और धर्मेंद को ब्रांड अंबेसेडर बनाने पर विचार
हरियाणा का पर्यटन विभाग बॉलीवुड अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी और फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को राज्य का ब्रांड अंबेसेडर बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
कोट...
प्रदेश में ‘वैकल्पिक दवा प्रणाली’ को अपनाया जाएगा। अस्पतालों में योग को बढ़ावा देंगे, जिससे लोग कम से कम बीमार हों। बाबा रामदेव से संपर्क करेंगे ताकि योग को अस्पतालों के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।
-अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा
प्रदेश में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार योगगुरु बाबा रामदेव की मदद लेगी। बिल गेट्स ने कंप्यूटर की सही भाषा के लिए हजारों करोड़ों डॉलर खर्च किए और यह परिणाम निकला कि कंप्यूटर के लिए संस्कृत एक उपयुक्त भाषा है। हरियाणा सरकार संस्कृत को पढ़ने और पढ़ाने को प्रोत्साहन दे रही है।
-रामबिलास शर्मा, शिक्षा मंत्री हरियाणा