फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government schemes will be promoted on Social media

सोशल मीडिया पर होगा सरकारी योजनाओं का प्रचार, हरियाणा के इन 4 जिलों से होगी शुरुआत

Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana government schemes will be promoted on Social media
सांकेतिक तस्वीर

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के महानिदेशक समीर पाल सरो ने कहा है कि विभाग द्वारा आयोजित रात्रि कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं की फिल्में दिखाई जाएं ताकि जनता को इन योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके और लोग राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ उठा सकें। महानिदेशक पंचकूला में प्रदेश भर से आए विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सभी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि को नियमित रूप से अपडेट करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा प्रदेश के सभी गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग करवाई जाएंगी। इसके लिए अधिकारी हर गांव में 4-5 स्थानों का चयन करके मुख्यालय को सूची भिजवाना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


इसके अलावा, प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को दर्शाने वाले होर्डिंग्स भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सरकार की योजनाओं की वॉल स्क्रीन लगवाने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। महानिदेशक ने कहा कि विभाग द्वारा सरल पोर्टल के माध्यम से पत्रकारों की मान्यता, हिंदी आंदोलनकारियों और पत्रकारों की पेंशन के आवेदन ऑनलाइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पायॅलट प्रोजेक्ट के तौर पर गाड़ियों पर एलईडी लगाकर सरकार की योजनाओं एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करने वाली फिल्में दिखाने की योजना भी विभाग द्वारा तैयार की गई है। शुरुआत में करनाल, फरीदाबाद, अंबाला व गुरुग्राम जिलों को इसमें शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed