{"_id":"5f0d39fa8636271a0e09bfb5","slug":"haryana-government-scheme-to-start-state-police-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा शुरू करेगा स्टेट पुलिस अवार्ड, मापदंड तय करने के आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा शुरू करेगा स्टेट पुलिस अवार्ड, मापदंड तय करने के आदेश जारी
Tue, 14 Jul 2020 10:22 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:22 AM IST
सार
- गृह मंत्री अनिल विज ने वीडियो कान्फ्रेंस में गृह सचिव को दिए निर्देश
- बहादुरी, जांच प्रक्रिया और कामकाज बनेगा मेडल का पैमाना
- अवार्डियों को छह माह का मिल सकता है सेवा विस्तार
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज
विस्तार
केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी स्टेट पुलिस अवार्ड दिया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंस में गृह मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को चयन प्रक्रिया के मापदंड तय करने के आदेश दिए।
गृह सचिव विजयवर्धन, मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा और डीजीपी मनोज यादव सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई इस वीसी में इससे संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार की मंशा है कि 15 अगस्त को चयनित नामों को स्टेट पुलिस अवार्ड से नवाजा जाए, यदि विलंब हुआ तो 26 जनवरी तक यह काम पूरा किया जाएगा।
फिलहाल प्रदेश सरकार ने पुलिस पदक और राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए नाम फाइनल किए हैं। नामों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जबकि स्टेट अवार्ड के लिए मापदंड तैयार करने के लिए कहा गया है। मानकों में बहादुरी, क्रिमिनल इन्वस्टीगेशन और बढ़िया काम करने वाले मिनिस्ट्रियल स्टाफ को शामिल करने के लि कहा गया है। मेडल के साथ ही सरकार कुछ राशि भी देगी। जिस पर निर्णय होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
इसके अलावा 6 माह का सेवा विस्तार भी दिया जा सकता है। मालूम हो कि अभी तक सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को पुलिस पदक और राष्टपति पुलिस पदक दिए जाते हैं। जिसके लिए हरियाणा सरकार करीब 23 नाम केंद्र सरकार को भेजती है। जिसके बाद केंद्र की तरफ से यह मेडल दिए जाते हैं। यह पुरस्कार उपरोक्त दोनों पुरस्कारों के अतिरिक्त दिया जाएगा।

वीरता पुरस्कार में शामिल होगा शहीद का नाम
सोनीपत क्षेत्र में पिछले दिनों घटी घटना के बाद सरकार वीरता पुलिस के लिए सिपाही रविंद्र का नाम शामिल करेगी। रविंद्र ने अपराधियों से मुठभेड़ के बाद अपने हाथ पर अपराध में प्रयुक्त वाहन का नंबर लिख लिया था। इस नंबर के माध्यम से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सफल हुई थी।
मैने अधिकारियों को स्टेट पुलिस अवार्ड पर काम करने के लिए कहा है। शीघ्र ही इस पर निर्णय हो जाएगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर ही हम यह पुरस्कार अपनी पुलिस को देंगे।
- अनिल विज, गृह मंत्री