{"_id":"650007a3b7354d152f039a49","slug":"haryana-government-provided-relaxation-of-six-months-for-admission-in-first-class-in-schools-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हरियाणा के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 माह की छूट, 30 सितंबर तक करा सकते हैं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हरियाणा के स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले के लिए 6 माह की छूट, 30 सितंबर तक करा सकते हैं दाखिला
Tue, 12 Sep 2023 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:09 PM IST
सार
एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र को आधार मानते हुए उन बच्चों को भी दाखिला दिया जा सकेगा, जिनकी आयु 6 महीने से कम होगी। इस संबंध में स्कूल निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
school admission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिले को लेकर छह माह की छूट प्रदान की है। अब हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों में एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर के बीच में जब भी बच्चे 6 साल के होंगे, उनको स्कूलों में दाखिला दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Zirakpur News: दोस्त के घर आया बिजनेसमैन, चाय-पानी पिया फिर गन निकाली और खुद को मार ली गोली
विज्ञापन
एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र को आधार मानते हुए उन बच्चों को भी दाखिला दिया जा सकेगा, जिनकी आयु 6 महीने से कम होगी। इस संबंध में स्कूल निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत पूरे देश में पहली कक्षा में दाखिले के लिए न्यूनतम आयु सीमा 6 वर्ष के स्थान पर 5 साल 6 माह की गई है। इस संबंध में सत्र 2023-24 को लेकर शिक्षा विभाग 27 जनवरी, 5 अप्रैल को दिशा निर्देश भी जारी कर चुका है। अब शिक्षा निदेशालय ने नए सिरे से आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन