{"_id":"5f1a7cec9287104f1452d530","slug":"haryana-government-promoted-seven-ias-officers-of-2004-batch","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार ने 2004 बैच के सात आईएएस को दिया पदोन्नति का तोहफा, लगेंगे सचिव-आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार ने 2004 बैच के सात आईएएस को दिया पदोन्नति का तोहफा, लगेंगे सचिव-आयुक्त
Fri, 24 Jul 2020 11:47 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। 2004 बैच के ये अधिकारी पहली जनवरी 2020 से सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए हैं। अभी तक यह विशेष सचिव व उपायुक्त रैंक में थे। पदोन्नति के बाद आईएएस आशिमा बराड़, जगदीप सिंह, पीसी मीणा, शेखर विद्यार्थी, संजीव वर्मा, ए श्रीनिवास व अनीता यादव सचिव व आयुक्त रैंक में आ गए हैं।
अब ये सचिवालय में सचिव व अन्य विभागों में आयुक्त लग सकेंगे। फील्ड में इन्हें मंडलायुक्त के पद पर नियुक्ति मिलेगी। पदोन्नति से पहले इन्हें विशेष सचिव व उपायुक्त के पद पर ही नियुक्ति मिलती थी। सुपर टाइम स्केल के साथ ये आईएएस पे मैट्रिक्स लेवल-14 में भी शामिल हो गए हैं। इससे इनके वेतन में भी बढ़ोतरी होगी।
आशिमा बराड़ इस समय मुख्यमंत्री की उप प्रधान सचिव हैं। जगदीप सिंह, विशेष सचिव वित्त तो पीसी मीणा, महानिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हैं। संजीव वर्मा, प्रबंध निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम, शेखर विद्यार्थी आबकारी एवं कराधान विभाग में विशेष सचिव, ए श्रीनिवास प्रबंध निदेशक हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन व अनीता यादव अतिरिक्त निदेशक हिपा गुरुग्राम हैं।
विज्ञापन
सरकार ने आईएएस जीसी रजनीकांथन को भी प्रोफार्मा पदोन्नति देने की सिफारिश राज्यपाल से की है।