{"_id":"639d7b52f473a123562350f7","slug":"haryana-government-preparing-to-increase-price-of-sugarcane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सरकार बढ़ाएगी गन्ने का भाव, शुगरफेड ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, 25 रुपये प्रति क्विंटल तक होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सरकार बढ़ाएगी गन्ने का भाव, शुगरफेड ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, 25 रुपये प्रति क्विंटल तक होगा इजाफा
Sat, 17 Dec 2022 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:28 PM IST
सार
पंजाब बीते 18 नवंबर को गन्ने का भाव 360 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये कर चुका है। इस कारण पड़ोसी राज्य का गन्ने का भाव वर्तमान में पूरे देश में सबसे अधिक है। हरियाणा का भाव पंजाब से 40 रुपये तक भी अधिक रह चुका है।
विज्ञापन
sugarcane
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार जल्दी गन्ने का भाव 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने की तैयारी में है। इसकी घोषणा किसी भी समय हो सकती है। शुगरफेड के चेयरमैन रामकरण काला मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भाव बढ़ाने का प्रस्ताव भेज चुके हैं। उन्होंने भी 25 रुपये ही बढ़ाने की सिफारिश की है। हरियाणा में गन्ने का भाव इस समय 362 रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
प्रदेश का गन्ने का भाव पूरे देश में सबसे अधिक रहता आया है, लेकिन इस बार पंजाब बाजी मार ले गया। पंजाब बीते 18 नवंबर को गन्ने का भाव 360 रुपये से बढ़ाकर 380 रुपये कर चुका है। इस कारण पड़ोसी राज्य का गन्ने का भाव वर्तमान में पूरे देश में सबसे अधिक है। हरियाणा का भाव पंजाब से 40 रुपये तक भी अधिक रह चुका है। उसे मद्देनजर रखते हुए शुगरफेड 25 रुपये बढ़ोतरी चाह रहा है, जिससे हरियाणा में गन्ने का भाव 387 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। यह पंजाब से सात रुपये अधिक होगा।
विज्ञापन
अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लेना है। वह 25 रुपये वृद्धि करते हैं, या 20 से 25 के बीच। शुगरफेड के निदेशक मंडल की बैठक में बीते दिनों शुगर मिलों के प्रतिनिधि भाव बढ़ाने का विरोध कर चुके हैं। उन्होंने इसके पीछे मिलों के घाटे में होने का तर्क दिया था, जिसे सरकार खारिज कर चुकी है। किसान यूनियन हर साल की तरह की इस बार भी पंजाब से अधिक रेट बढ़ाने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
उम्मीद है कुछ दिनों में घोषणा हो जाएगी : काला
शुगरफेड के चेयरमैन रामकरण काला ने कहा कि वह प्रस्ताव भेज चुके हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भाव बढ़ाने को लेकर निर्णय लेंगे। उम्मीद है कि कुछ दिनों में इसकी घोषणा हो जाएगी। सरकार किसान हित में फैसले लेती आ रही है।
भाकियू को सुमिता मिश्रा दे चुकीं आश्वासन
भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी, प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह मथाना, प्रेस सचिव राकेश बैंस इत्यादि की इसी हफ्ते गन्ने का भाव बढ़ाने और अन्य मांगों को लेकर कृषि व किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने इसी सप्ताह गन्ने के भाव में वृद्घि और अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।