फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Order Against Electricity Employees Promotion and Salary Increament

फैसलाः रोकी गई हड़ताल में शामिल 15 हजार बिजली कर्मियों की प्रमोशन, वेतन वृद्धि भी रुकी

Wed, 23 Jan 2019 01:19 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 23 Jan 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Order Against Electricity Employees Promotion and Salary Increament
cm manohar lal - फोटो : SELF
हरियाणा के 15 हजार बिजली कर्मियों को बिजली वितरण निगमों ने तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने एक फरमान जारी करके निर्देश दिए हैं। दरअसल, रोडवेज व ट्रेड यूनियनों की हड़ताल में शामिल होने पर निगमों ने इन कर्मचारियों की प्रमोशन ओर वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। साथ ही हड़ताल के दिनों का वेतन भी काट लिया है। हड़ताल अवधि के दिनों की सर्विस ब्रेक मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने रोडवेज और ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के समर्थन में 26 अक्टूबर, 30-31 अक्टूबर 2018 और 8-9 जनवरी 2019 को सामूहिक अवकाश लिया था। प्रमोशन व वार्षिक वेतन वृद्धि रोके जाने से बिजली कर्मचारी व निगम प्रबंधक आमने-सामने आ गए हैं। हड़ताल में शामिल जिन कर्मचारियों की प्रमोशन हो गई है, उन्हें रिवर्ट करने की तैयारी निगम कर चुका है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन भड़क गई है। यूनियन ने 25 जनवरी को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राठी व महासचिव नरेश कुमार ने निगम प्रबंधकों के निर्णयों को सेवा नियमों के विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके विरोध में सभी सब डिवीजन पर विरोध दर्ज कराएंगे। प्रदर्शन के बाद उप मंडल अधिकारी के मार्फत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता को ज्ञापन भेजेंगे। यूनियन के चेयरमैन देवेंद्र हुड्डा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि यूनियन ने अब तक 19 राष्ट्रव्यापी हड़ताल की हैं और दर्जनों हड़तालें सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर हुई हैं।


मगर, आज तक कभी प्रमोशन नहीं रोकी गई। पहली बात तो उनकी प्रमोशन हड़ताल से पहले देय थी, दूसरा हड़ताल का नोटिस देकर की गई हड़ताल में शामिल होने से सर्विस ब्रेक नहीं हो सकती है। उन्होंने निगम प्रबंधकों को चेतावनी दी कि अगर रोकी गई प्रमोशन व वार्षिक वेतन वृद्घि नहीं दी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed