फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government not satisfied with SIT investigation in Dadam mining incident

डाडम हादसा: एसआईटी की जांच से संतुष्ट नहीं हरियाणा सरकार, नई समिति गठित की, पांच लोगों ने गंवाई थी जान

Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Jan 2022 10:33 PM IST
सार

डाडम खनन हादसे की जांच अब नई नौ सदस्यीय समिति करेगी। एसआईटी की जांच से असंतुष्ट हरियाणा सरकार ने मंगलवार को समिति को  पुनर्गठित किया। एक जनवरी को भिवानी के डाडम क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ था।

विज्ञापन
Haryana government not satisfied with SIT investigation in Dadam mining incident
डाडम हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवानी जिले के डाडम खनन क्षेत्र में गत एक जनवरी के हादसे की अब तक की जांच से हरियाणा सरकार संतुष्ट नहीं है। सरकार के निर्देश पर डीसी भिवानी ने एडीसी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की थी। जिसे सरकार ने मंगलवार को पुनर्गठित कर दिया। डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना की जांच अब सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व गृह सचिव एसएस प्रसाद की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय समिति करेगी।

विज्ञापन


इसमें हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, भिवानी के डीसी, भिवानी के एडीसी, भिवानी के एएसपी, स्टेट जियोलॉजिस्ट, खान एवं भूविज्ञान विभाग हरियाणा, तोशाम के एसडीएम, जिला वन अधिकारी भिवानी और जिला खनन अधिकारी भिवानी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। खनन मंत्री मूल चंद शर्मा का कहना है कि सरकार डाडम हादसे की तह तक जाना चाहती है। 
विज्ञापन


दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एसएस प्रसाद कमेटी की जांच रिपोर्ट पूरा सच उजागर करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले की कह चुके हैं कि डाडम में पहाड़ की कटाई ठीक नहीं हुई थी। नववर्ष पर भिवानी के डाडम में पहाड़ खिसकने की घटना हुई थी। जिसमें पांच लोगों की मृत्यु और तीन लोग घायल हो गए थे। घटना की जांच भिवानी के डीसी ने एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर सौंपी थी। राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अब उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी की समिति भी कर रही जांच
डाडम हादसे की जांच एनजीटी की आठ सदस्यीय समिति भी कर रही है। एनजीटी की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष समिति के चेयरमैन हैं। इसमें पूर्व मुख्य सचिव सहित अनेक विभागों के विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति हादसे से पहले ही डाडम में हुए अवैध व अवैज्ञानिक खनन को लेकर अपनी अंतरिम रिपोर्ट एनजीटी की मुख्य बेंच को सौंप चुकी है। अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए हरसेक हिसार से सेटेलाइट इमेज का इंतजार है। उससे अब तक नियमों के खिलाफ हुए खनन का पूरा कच्चा चिट्ठा सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed