{"_id":"622b2eaed2b36b51ba537a8b","slug":"haryana-government-issued-transfer-orders-of-90-dsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 90 डीएसपी ट्रांसफर, सरकार ने जारी किए तबादला आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 90 डीएसपी ट्रांसफर, सरकार ने जारी किए तबादला आदेश
Fri, 11 Mar 2022 04:44 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:44 PM IST
सार
हरियाणा पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर 90 डीएसपी को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार को 90 एचपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। इनके तबादला व नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। 26 नव पदोन्नत एचपीएस को भी तैनाती मिली गई है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मंजूरी के बाद नियुक्ति व तबादला आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
छह डीएसपी नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे, उन्हें भी स्टेशन आवंटित कर दिया गया है। पंचकूला में तैनात डीएसपी स्टेट क्राइम ब्रांच विवेक कुंडू को बदलकर रोहतक में डीएसपी लगाया है। डीएसपी यातायात पंचकूला रमेश गुलिया को डीएसपी कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। डीएसपी पंचकूला उमेद सिंह को डीएसपी हरियाणा मानवाधिकार आयोग लगाया गया है।
विज्ञापन
एसीपी पंचकूला सतीश कुमार डीएसपी हांसी का जिम्मा संभालेंगे। इंस्पेक्टर से पदोन्नत हुए शमशेर सिंह को डीएसपी पंचकूला मुख्यालय के पद पर नियुक्ति दी गई है। डीएसपी गुहला किशोरी लाल को एसीपी पंचकूला लगाया है। राजकुमार व सुरेंद्र सिंह भी पंचकूला में एसीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन